दोनों चौकीदारों ने बताया कि रात करीब एक बजे 12 से 14 बदमाश बाउंड्री फांदकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उन दोनों को घायल कर दिया। गमछे से हाथ पीछे से बांध दिया। इसके बाद चाकू की नोक पर एक कमरे में ले गये। दो बदमाश उनकी निगरानी में थे।
कैमूर जिले के बहेरा गांव में दीपावली पर सुबह के समय गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह से एक महिला और उसके 10 साल के बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई।
यूपी के बुलंदशहर में बड़ा हादसा हुआ है। सिलेंडर फटने से सोमवार की शाम पूरा मकान धराशाई हो गया। इससे छह लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मकान में कुल 15 लोग थे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली के मौके पर राज्य के 1.86 करोड़ परिवारों के लिए मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया है। योगी सरकार ने 1,890 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
प्रदेश में 1.84 लाख अंत्योदय परिवार हैं। इन्हें तीन निशुल्क सिलेंडर का लाभ देने से सालाना करीब 55 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। तीन फ्री सिलेंडर का लोगों का अब और फायदा होगा।
अंत्योदय परिवारों के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना को स्थायी रूप से लागू करने की तैयारी की जा रही है। खाद्य मुख्यालय ने इस बाबत सरकार को प्रस्ताव भेजा है। अंत्योदय परिवारों को हर साल तीन गैस सिलेंडर देने की योजना वर्ष 2022-23 में शुरू हुई थी।
हरियाणा मातृ शक्ति उद्यम योजना में पांच लाख रुपए का लोन देने की भी घोषणा सीएम ने की। इसके साथ ही सेल्फ हेल्प ग्रुप की समूह सखी का मानदेय 150 से बढ़ाकर 500 रुपए करने का ऐलान किया।
राजस्थान के सीएम भजनलाल ने घोषणा की है कि राजस्थान में 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना का दायरा अब और बढ़ाया जाएगा। NFSA का लाभ लेने वाले परिवारों को भी 450 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।
यहां कबाड़खाने में हुए जोरदार ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ब्लास्ट के बाद इस मलबे में दबे मृतक के हाथ और पैर मिले हैं। इसके साथ ही जोरदार धमाके के बाद आसपास के कई घरों में दरारें आ गई हैं।
केंद्र सरकार ने ईंधन के दाम बढ़ने पर मई 2022 में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी प्रदान की। अक्टूबर, 2023 में इसे बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया। यह सब्सिडी प्रति वर्ष 12 एलपीजी सिलेंडर पर मिलती है।