Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsJagdish Joshi Re-elected as BJP Mandal President Party Strengthens Commitment to Development

जगदीश जोशी दूसरी बार बने पाटी के भाजपा मंडल अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने जगदीश जोशी को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जोशी ने पार्टी के संगठन...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतMon, 24 Feb 2025 12:55 PM
share Share
Follow Us on
जगदीश जोशी दूसरी बार बने पाटी के भाजपा मंडल अध्यक्ष

पाटी। भारतीय जनता पार्टी की ओर रविवार देर रात मंडल अध्यक्ष की सूची जारी करते हुये जगदीश जोशी को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जगदीश जोशी की भारतीय जनता पार्टी के साथ आरएसएस में सक्रियता के चलते प्रदेश संगठन दूसरी बार भरोसा जताया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट को पार्टी ने मंडल प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सोमवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और खुशी व्यक्त की। वहीं जगदीश जोशी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार किया है। वहीं उन्होंने ने कहा कि पाटी में भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों के लिये मिल कर काम किया जायेगा। इस दौरान दौरान भाजपा युवा मोर्चा के बसंत बलराज पाटनी, प्रकाश भट्ट, भगवान लाल,हेम शर्मा,भुवन गहतोड़ी, राजेश बिष्ट, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र लड़वाल आदि ने खुशी व्यक्त की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें