Hindi Newsएनसीआर न्यूज़gun fire shot in noida wedding celebration 2 injured

ग्रेटर नोएडा में भारी पड़ी हर्ष फायरिंग, शादी में 2 को लगी गोली; आरोपी फरार

  • एनसीआर के ग्रेटर नोएडा इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 2 लोगों को गोली लगी है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 Feb 2025 01:03 PM
share Share
Follow Us on
ग्रेटर नोएडा में भारी पड़ी हर्ष फायरिंग, शादी में 2 को लगी गोली; आरोपी फरार

एनसीआर के ग्रेटर नोएडा इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 2 लोगों को गोली लगी है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। इस घटना का आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस मामले पर सूरजपुर के एसएचओ और सेंट्रल नोएडा के डीसीपी का बयान भी सामने आया है।

मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके का है। रविवार को रात को यहां एक मैरिज हॉल में शादी थी, जिसमें हर्ष फायरिंग के दौरान दो लोगों को गोली लगी है। घटना की जानकारी देते हुए सूरजपुर के एसएचओ ने बताया कि साकीपुर के आशीर्वाद मैरिज होम में शादी थी। इसमें बिसरख, जलालपुर के रहने वाले आलोक की शादी का आयोजन किया गया था। फेरों के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। इसमें एक वेटर और एक कन्फेक्शनर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए सेंट्रल नोएडा के डीसीपी हिरदेश कठेरिया ने बताया कि रविवार रात को साकीपुर के एक मैरिज हॉल में हर्ष फायरिंग में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सूरजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की पहचान की। इस घटना में मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले संतोष और यूपी के फिरोजाबाद के रहने वाले इश्वर दयाल घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में आरोपी की तलाश की जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें