Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsCleanliness Campaign at GB Pant Park in Haldwani with Awareness Rally Planned for Women s Day

साथी ने जीबी पंत पार्क में सफाई कर फैलाई जागरूकता

हल्द्वानी। साथी संगठन के जन जागरूकता साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत तिकोनिया स्थित जीबी पंतसाथी ने जीबी पंत पार्क में सफाई कर फैलाई जागरूकता

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 24 Feb 2025 12:49 PM
share Share
Follow Us on
साथी ने जीबी पंत पार्क में सफाई कर फैलाई जागरूकता

हल्द्वानी। साथी संगठन के जन जागरूकता साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत तिकोनिया स्थित जीबी पंत पार्क में स्वच्छता अभियान अभियान चलाया गया। संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में संगठन के सदस्यों की ओर से पार्क में इधर-उधर फैले प्लास्टिक और यहां आने वाले सदस्यों की ओर से खाए गए पान गुटके के पैकेटों की हैंड पीकिंग कर एक स्थान पर इकठ्ठा की गई। बैठक में तय हुआ कि आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर संगठन के सदस्यों ने अन्य संगठनों के सहयोग से एक जन जागरूकता रैली का आयोजन होगा। इसके साथ ही पेंशनर संगठन के साथ मिलकर एक वृहत होली मिलन के आयोजन के बारे में चर्चा की जाएगी। इस दौरान संगठन के संरक्षक लीलाधर पांडे, संगठन के उपाध्यक्ष डीडी शर्मा महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया, कैशियर जगदीश सिंह खोलिया, चार मंत्री राजेंद्र सिंह बोरा कार्यकारी सदस्य सुरेंद्र सिंह बिष्ट और मोहन सिंह मेहरा उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें