Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीadvocate files Complaint against Munawar Faruqui for insulting religion promoting vulgarity on Hafta Vasooli show

मुनव्वर फारूकी के खिलाफ शिकायत, हफ्ता वसूली शो में कई धर्मों के अपमान और अश्लीलता फैलाने का आरोप

  • मुनव्वर फारूकी ने अपने एक स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान लोगों को नाराज कर दिया है। जियो हॉटस्टार के शो में उन्होंने मां की गाली दी। इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 Feb 2025 12:54 PM
share Share
Follow Us on
मुनव्वर फारूकी के खिलाफ शिकायत, हफ्ता वसूली शो में कई धर्मों के अपमान और अश्लीलता फैलाने का आरोप

मुनव्वर फारूकी एक बार फिर से विवाद में घिर गए हैं। इस बार भी उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और वल्गैरिटी फैलाने का आरोप है। जियो हॉस्टार स्टार के शो हफ्ता वसूली में उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि मुनव्वर का सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है। एक वकील ने ट्वीट किया है कि वह मुनव्वर के खिलाफ शिकायत भेज चुकी हैं। लोग उस शो की तुलना समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट से कर रहे हैं।

वकील ने की शिकायत

अमिता सचदेवा नाम की वकील ने X पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने एक ईमेल का स्क्रीनशॉट लगाकर लिखा है, 'मैंने खुद आदतन कानून तोड़ने वाले मुनव्वर फारूकी के खिलाफ 'हफ्ता वसूली' शो के लिए शिकायत भेजी है, जो कि जियो हॉटस्टार पर आता है। वल्गैरिटी प्रमोट करने, कई धर्मों का अपमान करने, संस्कृति मूलों की अवहेलना करने, युवाओं के दिमाग और समाज में गंध फैलाने के लिए BNS सेक्शन 169, 299 और 353 साथ में आईटी एक्ट और दूसरे एक्ट्स में FIR की दरख्वास्त कर रही हूं।'

क्या बोले मुनव्वर

X पर एक पोस्ट है जिसमें क्लिप साझा की गई है। मुनव्वर इस क्लिप में बोलते हैं उसकी तरह ये शो भी स्क्रिप्टेड हैं। इसके बाद दर्शकों को गाली देकर कहते हैं कि नहीं मालूम था ऐसा ऑडियंस आएगा। इसके बाद मां की गाली देकर दर्शकों से पूछते हैं कि उनके पास कोई काम नहीं है जो ये शो देख रहे हैं। गालियों पर मुनव्वर का विरोध हो रहा है। लोग इस शो की तुलना भी समय रैना के शो से कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें