लड़की ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती हुई और दोनों में प्यार हो गया। लड़के ने शादी का वाद कर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया और फिर मुकर गया।
बेतिया के बलथर में पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या करवा दी और खुद पर भी हमला करवाया। उसका किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसका पत्नी विरोध कर रही थी।
उमेश को इलाके की एक लड़की से प्यार था। बुधवार को वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। लेकिन वह जिंदा घर नहीं लौटा। परिजनों को उसकी लाश मिली। मामले में हत्या का एफआईआर दर्ज किया गया है।
मृत युवती काजल मिश्रा के भाई व पश्चिम चंपारण जिले के ठकराहा थाने के ठकराहा बजरिया टोला गांव के आशीष मिश्रा ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि शारीरिक संबंध बनाने से लड़की प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन सूरज शादी के लिए तैयार नहीं था।
बिहार के गोलपालगंज में एक शादी से इनकार करने पर प्रेमिका और उसकी मां ने प्रेमी के घर पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने प्रेमी के पिता को हिरासत में लिया है।
सासाराम में किराये के मकान में रह रही एक लड़की की पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने हत्या कर दी। इसके बाद लड़के ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
पूर्वी चंपारण जिले में इस महीने अब तक 9 लोगों की प्रेम प्रसंग में मौत हो चुकी है। कहीं, बेटी ने अपनी मां को ही मार डाला तो कहीं पिता ने बेटी के प्रेमी को मारकर जमीन में गाढ़ दिया।
भाभी रागिनी का अपने देवर से अफेयर चल रहा था, इसकी भनक जेट सुशील को लग गई। सुशील ने दोनों को अलग कर दिया। इस पर रागिनी ने बदला लेने की ठान ली और सुशील के बेट एवं अपने भतीजे विक्रम की हत्या का प्लान बनाया। उसने पड़ोसियों को भी अपनी साजिश में शामिल किया।
पटना की एक अदालत में कार्यरत महिला अधिकारी ने पुलिस कंट्रोल रूम के सिपाही पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी महिला अफसर के साथ 6 साल लिव इन में रहा और फिर उसने दूसरी शादी कर ली।
पूर्णिया जिले के अमौर में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी। उसके प्रेमी की भी संदिग्थ हालत में मौत हो गई। महिला का पति परदेस में काम करता है। महिला का गांव में ही एक नाबालिग लड़के से अफेयर चल रहा था।