Who has the most hattricks in IPL History Yuzvendra Chahal Becomes First Bowler to achieve this Feat against CSK कौन है IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज? युजवेंद्र चहल ने CSK के खिलाफ रचा इतिहास
Hindi Newsफोटोखेलकौन है IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज? युजवेंद्र चहल ने CSK के खिलाफ रचा इतिहास

कौन है IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज? युजवेंद्र चहल ने CSK के खिलाफ रचा इतिहास

अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 मैच में हैट्रिक ली। पीबीकेएस का हिस्सा चहल ने इतिहास रच डाला है।

Md.Akram Wed, 30 April 2025 11:14 PM
1/5

युजवेंद्र चहल

पंजाब किंग्स के युजवेंद्र चहल ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में गदर काट दिया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 ओवर में 32 रन देकर चार विकट चटकाए। चहल ने चारों शिकार 19वें ओवर में किए। उन्होंने हैट्रिक ली। चहल ने एमएस धोनी (11) को दूसरी गेंद पर आउट करने के बाद दीपक हुड्डा (2) को चौथी, अंशुल कम्बोज (0) को पांचवीं और नूर अहमद (0) को छठी गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने मौजूदा सीजन में पहली और आईपीएल में 23वीं हैट्रिक ली है। वह आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कुल तीन गेंदबाज ही यह कमाल कर सके हैं। चहल ने इससे पहले 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक चटकाई थी। वह तब राजस्थान रॉयल्स में थे।

2/5

पहली बार हुआ ऐसा

चहल ने सीएसके के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। वह चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। वह चेपॉक में हैट्रिक लेने वाले केवल दूसरे गेंदबाज हैं। उनके अलावा लक्ष्मीपति बालाजी ने 2008 में चेपॉक में यह कमाल किया, जो सीएसके का हिस्सा थे।

3/5

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक चटाकने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने तीन बार यह कमाल किया। उन्होंने पहली हैट्रिक 2008 में डेक्कन चार्जर्स के सामने ली। वह तब दिल्ली डेयरडेविल्स में थे। उन्होंने दूसरी 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चटाई। अमित उस समय डेक्कन चार्जर्स में थे। उन्होंने तीसरी हैट्रिक 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के विरुद्ध ली।

4/5

युवराज सिंह

एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह भी हैं। उन्होंने साल 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए दो बार यह कारनामा अंजाम दिया। उन्होंने एक हैट्रिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दूसरी डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ली।

5/5

आईपीएल में एक हैट्रिक लेने वाले प्लेयर

लक्ष्मीपति बालाजी 2008 (चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब), मखाया एनटिनी 2008 (चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स), रोहित शर्मा 2009 (डेक्कन चार्जर्स बनाम मुंबई इंडियंस), प्रवीण कुमार 2010 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स), अजीत चंदीला 2012 (राजस्थान रॉयल्स बनाम पुणे वारियर्स इंडिया), सुनील नरेन 2013 (कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब), प्रवीण तांबे 2014 (राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स), शेन वॉटसन 2014 (राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद), अक्षर पटेल 2016 (किंग्स इलेवन पंजाब बनाम गुजरात लायंस), एंड्रयू टाई 2017 (गुजरात लायंस बनाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स), सैमुअल बद्री 2017 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस), जयदेव उनादकट12017 (राइजिंग पुणे सुपरजायंट बनाम सनराइजर्स हैदराबाद), सैम ​​करन 2019 (किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स), श्रेयस गोपाल 2019 (राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), हर्शल पटेल 2021 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस), राशिद खान 2023 (गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)।