CSK को टूर्नामेंट से बाहर कर पंजाब किंग्स ने लगाई पॉइंट्स टेबल में छलांग, टॉप-4 में अब ये टीमें
IPL 2025 Updated Points Table- पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटाकर 5 बार की चैंपियन टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इसी के साथ पंजाब पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।

IPL 2025 Updated Points Table- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से धूल चटाई। सीएसके इसी के साथ आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। चेन्नई की यह 10 मैचों में 8वीं हार है। वहीं पंजाब किंग्स ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। पंजाब की 10 मैचों में यह 6ठी जीत है और अब उनके खाते में 13 अंक है।
पंजाब किंग्स की इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान हुआ है क्योंकि डीसी अब टॉप-4 से बाहर हो गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के अलावा टॉप-4 में अब गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें हैं। आईए एक नजर डालते हैं ताजा पॉइंट्स टेबल पर
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट-
टीम | मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
पंजाब किंग्स | 10 | 6 | 3 | 1 | 13 | +0.199 |
मुंबई इंडियंस | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.889 |
गुजरात टाइटंस | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.748 |
दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.080 |
राजस्थान रॉयल्स | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.349 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 10 | 2 | 8 | 0 | 4 | -1.211 |
कैसा रहा CSK बनाम PBKS मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 191 रनों का टारगेट रखा था। सीएसके के लिए सैम कुर्रन ने नंबर-3 पर 88 रनों की पारी खेली, मगर उनके अलावा कोई बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाया। डेवाल्ड ब्रेविस 32 रनों के साथ उनके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। सीएसके के 5 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। वहीं मेजबान टीम को 190 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका युजवेंद्र चहल ने निभाई जिन्होंने 19वें ओवर में हैट्रिक ली। यह चहल की आईपीएल में दूसरी हैट्रिक है।
191 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 72 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनका साथ सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 54 रन की पारी खेलकर दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद एक समय पंजाब की टीम लड़खड़ा गई थी, मगर अंत में टीम दो गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने में कामयाब रही। श्रेयस अय्यर को उनकी धुआंधार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।