Dipika Chikhalia once revealed that they did not celebrate Diwali for 4 years while filming ramanand sagar Ramayan ‘रामायण’ की स्टार कास्ट ने 4 साल तक क्यों नहीं मनाई थी दिवाली?
Hindi Newsफोटोमनोरंजन‘रामायण’ की स्टार कास्ट ने 4 साल तक क्यों नहीं मनाई थी दिवाली?

‘रामायण’ की स्टार कास्ट ने 4 साल तक क्यों नहीं मनाई थी दिवाली?

‘रामायण’ की स्टार कास्ट ने 4 साल तक दिवाली नहीं मनाई थी। क्यों? इस बात का खुलासा रामानंद सागर की ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने किया था।

Vartika TolaniWed, 30 April 2025 12:35 AM
1/7

दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाया था।

2/7

चार तक नहीं मनाई दिवाली

दीपिका ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि शो की शूटिंग चार साल चली थी और चार साल तक उन्होंने दिवाली नहीं मनाई थी। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी।

3/7

उमरगांव में हुई थी शूटिंग

न्यूज24 हिंदी को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि 'रामायण' की शूटिंग महाराष्ट्र की सीमा पर नंदुरबार जिले के नादुरबार तालुका के एक छोटे से गांव उमरगांव में हुई थी।

4/7

उमरगांव में ही रहते थे कलाकार

उन्होंने कहा था, चूंकि शूटिंग लंबी चलनी थी इसलिए सभी कलाकारों के रहने की व्यवस्था लोकेशन के पास ही करवाई गई थी।

5/7

घर से दूर

लोकेशन से घर से बहुत दूर थे इसलिए वापस आना आसान काम नहीं था।

6/7

इसलिए नहीं मनाई दिवाली

दूरी की वजह से कलाकार और क्रू मेंबर्स घर नहीं जा पाते थे। उन्हें त्योहारों पर भी घर से दूर रहना पड़ता था।

7/7

दो सीरियल हुए थे शूट

'रामायण' और 'लव कुश' शूटिंग चार साल तक चली इसलिए वह दिवाली मनाने के लिए घर नहीं जा सकीं।