कॉमेडियन समय रैना और यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने जोक्स की वजह से विवादों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जमकर आलोचना हो रही है। दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है। इस विवाद के बीच हम आपको उन कॉमेडियन के नाम बता रहे हैं जो विवाद में फंस चुके हैं।
लिस्ट में पहला नाम कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का है। मुनव्वर फारूकी का नाम उस वक्त चर्चा में आया जब उनपर एक शो के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। साल 2021 में इंदौर में उन्होंने एक शो किया था। इसी शो के दौरान उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था।
मुनव्वर फारूकी के खिलाफ इस मामले में केस भी दर्ज हुआ था और वो 37 दिनों तक जेल भी गए थे। इसके अलावा, मुनव्वर फारूकी साल 2024 में अपने एक दूसरे एक्ट की वजह से चर्चा में आए थे। उन्होंने शो के दौरान कोंकणी लोगों पर अनुचित कमेंट करा था। सोशल मीडिया पर हेट मिलने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी।
कॉमेडियन तन्मय भट्ट उस वक्त विवादों में फंस गए थे जब उन्होंने साल 2016 में एक स्नैपचैट वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की नकल करने के लिए फिलटर का इस्तेमाल किया था। वीडियो को देखने के बाद उनपर आरोप लगा था कि उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम का मजाक उड़ाया है। आलोचनाओं का सामना करने के बाद तन्मय भट्ट ने माफी मांगी थी।
लोगों के फेवरेट कपिल शर्मा उस वक्त विवादों में आए थे जब उन्होंने साल 2016 में सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को लेकर सेक्सिस्ट कमेंट किया था। इसके बाद, कपिल शर्मा और उनके दोस्त और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के बीच पब्लिक प्लेस पर लड़ाई देखने को मिली थी। इस वजह से कपलि शर्मा ने करियर में बुरा वक्त भी देखा।
कॉमेडियन कुणाल कामरा को राजनीतिक व्यंग्य करने के लिए जाना जाता है। साल 2020 में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो फ्लाइट में जर्नलिस्ट अरनब गोस्वामी से कुछ सवाल करते नजर आए थे। उनके इस व्यवहार के बाद कई एयरलाइन्स ने उन्हें बैन कर दिया था। इसके अलावा, उन्होंने न्यायपालिका को लेकर कुछ कमेंट किया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके ऊपर अवमानना कार्यवाही की थी।
साल 2021 में वीर दास ने अमेरिका में एक परफॉर्मेंस दी थी। इस परफॉर्मेंस का नाम था टू इंडियाज। उनका ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनपर आरोप लगा कि उन्होंने विदेश में जाकर भारत का अपमान किया है। इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई थी। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।