पति-पत्नी में विवाद और 3 बच्चों की हत्या; कुएं से भाई-बहन की लाश मिलने से मातमी सन्नाटा
- चंदन ने बीते दिनों अपना पुराना ऑटो बेचा था। ऑटो बिकने से मिली राशि से पत्नी अपने मायका में पिता को कुछ राशि देकर आर्थिक मदद करना चाहती थी। लेकिन चंदन ने शनिवार को फिर से नया ऑटो खरीद कर घर लाया था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

बिहार के समस्तीपुर में कुएं से तीन भाई-बहनों की लाश मिलने के मामले में नई नई बातें सामने आ रही हैं। चकमेहसी थाना अंतर्गत मालीनगर गांव में मृतक तीनों सहोदर भाई बहन के माता पिता में आपसी मनमुटाव चल रहा था। लोगो की माने तो चंदन ने बीते दिनों अपना पुराना ऑटो बेचा था। ऑटो बिकने से मिली राशि से पत्नी अपने मायका में पिता को कुछ राशि देकर आर्थिक मदद करना चाहती थी। लेकिन चंदन ने शनिवार को फिर से नया ऑटो खरीद कर घर लाया था। स्थानीय लोगो ने दबी जुबान बताया की घर लौटने पर शनिवार की शाम पति पत्नी में जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों सोने चले गए। इसी बीच देर रात तीनों बच्चा के गायब होने की बात कह महिला ने शोर मचाया। जिसके बाद रात से ही पुलिस छानबीन में जुट गई थी।
चंदन ने अंतरजातीय विवाह कर सीमा को बनाया था अपनी दुल्हन
चंदन की सीमा देवी से दूसरी शादी थी। लोगो के अनुसार चंदन की पहली पत्नी उसे छोर कर चली गई। जिससे कोई बच्चे नहीं था। बाद में चंदन ने वारिसनगर के चंदौली के सीमा देवी से अंतरजातीय विवाह किया था। जिससे तीन बच्चे थे। बताया गया है की चंदन भी अक्सर नशा का सेवन करने का शिकार था।
गांव में पसरा सन्नाटा,चंदन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल
चकमेहसी के मालीनगर में एक ही परिवार के तीन बच्चो के गायब होने व उसके बाद शव बरामद होने की सूचना से क्षेत्र के लोगो में तरह तरह की चर्चा होते रही। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। घटना के बाद अपने ससुराल से पहुंची चंदन की बहन मालती का रो रोकर बुरा हाल था।
घर व घटनास्थल से किए गए नमूने एकत्र
घटना को लेकर समस्तीपुर से पहुंची एफएसएल की टीम ने तीनों बच्चे के घर सहित घटनास्थल से नमूने एकत्र किए है। वही बारीकी से अध्ययन कर मामले की छानबीन की है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
बच्चों के शव निकालने में मदद करने पर युवक को किया पुरस्कृत
मालीनगर में तीनों बच्चे के शव को कुआं से निकालने में मालीनगर के चंदन कुमार पासवान ने पुलिस की मदद की। चंदन के साहसिक प्रयास कर तीनो बच्चे के शव को बारी बारी से बाहर निकाला। पुलिस की मदद करने के लिए युवक को थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने 2100 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया है।
पुलिस महकमा में मचा रहा हड़कंप
मालीनगर से तीन बच्चों के लापता होने की खबर से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा रहा। शनिवार रात से ही चकमेहसी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। वही सदर डीएसपी 2 विजय महतो, सदर इंस्पेक्टर नीरज तिवारी सहित डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी रही। तब जाकर शव को बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है।
लगातार इस तरह के केस बढ़ रहे है। इसके एक कारण नहीं हो सकते हैं। इस तरह के कदम उठाने से पहले निर्भर करता है तो मां कैसे माहौल में रह रही है। कोई भी गलत एकाएक नहीं उठ जाता है। मां कभी कभी अपने बच्चे को मार देती है। डिप्रेशन का निदान होना सबसे पहले जरूरी है। -डा. रीता चौहान, साइकोलॉजिस्ट समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर