मार्च महीने में बिहार में करीब 1.25 लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में बड़ा आयोजन होने की संभावना है।
सम्राट चौधरी ने रविवार को दरभंगा में कहा कि मखाना किसानों को लीज पर जमीन देने की प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से विचार करेगी। साथ ही इन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी।
वैशाली जिले के भगवानपुर में नाव पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में 6 किशोर डूब गए। इनमें से दो की मौत हो गई।
पप्पू यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया और कुंभ के आंकड़ों पर सवाल उठाया। उन्होंने कुंभ में व्यवस्था को नाकाफी बताया।
तीन बच्चों का शव कुआं में मिलने से सनसनी फैल गयी। तीनों भाई बहन थे। मां पर हत्या का आरोप लगाया गया है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दरभंगा में रविवार को तालाब में उतरकर मखाना की खेती की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मखाना सूपर फूड बनकर पूरी दुनिया में छा जाएगा।
तेजस्वी ने समझाया कि अगर केंद्र की बीजेपी सरकार आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डाल देती तो आरक्षण कोर्ट के फैसले से प्रभावित नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं कर रही है।
सारण जिले के नगरा में एक शिक्षिका के बेटे की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
कैमूर में रविवार सुबह स्कॉर्पियो के ट्रक से टकराने के बाद प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे जमुई के डॉक्टर पिता-पुत्र और बहन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं, कल वे बिहार आएंगे और फिर असम जाएंगे। वे अपने बंगले तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जनता के बीच रहते हैं।