कर्ज होना व्यक्ति को परेशानियों में डाल देता है। कई बार आर्थिक बैलेंस बिगड़ने के कारण कर्ज लेने की नौबत आ जाती है। कई बार आय से ज्यादा खर्च होने के कारण कर्ज उतारना व्यक्ति को भारी पड़ जाता है और पूरी जिंदगी कर्ज उतारने में ही निकल जाती है। वास्तु शास्त्र में कर्ज से मुक्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार को सुबह व शाम पीपल के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। इसके साथ ही चौमुखी दीपक जलाना चाहिए और पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज कम होने लगता है।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए घर या दुकान में तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में मां लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि इस दिशा में धन रखने से कर्ज से जल्दी मुक्ति मिलती है।
कर्ज लौटाने के लिए मंगलवार का दिन अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कर्ज लौटाने से व्यक्ति को कर्ज से जल्दी छुटकारा मिलता है।
वास्तु के अनुसार, घर या दुकान की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की प्रतिमा रखनी चाहिए। हर दिन विधिवत पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और कर्ज से छुटकारा मिलता है।
दक्षिण-पूर्व दिशा में दोष से कर्ज चुकाना मुश्किल होता है। इस दिशा में रसोई नहीं बनानी चाहिए। अग्नि, बिजली संबंधी उपकरण यहां रखने चाहिए।