साल 2023 में सेक्स से जुड़े इन सवालों को खूब किया गया सर्च, जानकर होगी हैरानी These questions related to sex were Most Asked in the year 2023 Google Reveals, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपThese questions related to sex were Most Asked in the year 2023 Google Reveals

साल 2023 में सेक्स से जुड़े इन सवालों को खूब किया गया सर्च, जानकर होगी हैरानी

Most Frequently Asked Question Related To Sex: साल 2023 में लोगों ने सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे सवालों को सर्च किया है जिन्हे जानकर आपको हैरानी हो सकती है। जानिए सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 31 Dec 2023 07:10 AM
share Share
Follow Us on
साल 2023 में सेक्स से जुड़े इन सवालों को खूब किया गया सर्च, जानकर होगी हैरानी

साल 2023 का आज आखिरी दिन है, ऐसे में हर कोई नए साल के वेलकम की प्लानिंग कर रहा है। लेकिन इस पूरे साल को देखें तो लोगों ने अपनी कंफ्यूजन को दूर करने और नई जानकारी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। साल 2023 में लोगों ने सेक्स से जुड़े सवालों में खूब इंटरेस्ट दिखाया है। जी हां, हर किसी की लाइफ में सेक्स एक ऐसा टॉपिक है जिसके बारे में लोग खुलकर बात नहीं करते हैं। लेकिन अपने कंफ्यूजन को दूर करने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं। गूगल ने 2023 में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले सवालों के बारे में बताया है, जो सेक्स से जुड़े हैं।

सर्च किए गए ये सवाल
- सेक्स करने से पहले आपको कितनी डेट पर जाना चाहिए?
- सेक्स के दौरान आप कितनी कैलोरी बर्न करते हैं?
- प्रेग्नेंसी के कितने समय बाद तक आप सेक्स कर सकती हैं?
- एनल सेक्स क्या है?
- मुझमें (महिला) सेक्स ड्राइव क्यों नहीं है?
- मछलियां सेक्स कैसे करती हैं ?

टॉप में रहा ये सवाल
कॉस्मोपॉलिटन की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने साल 2023 की सेक्स के बारे में सर्च की गई बातों का खुलासा किया है। इसमें सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल यह है कि 'स्पीड बम्प स्थिति क्या है?' दरअसल, ये टर्म लोगों के दिमाग में तब आई जब रियलिटी शो लव आइलैंड के एक कंटेस्टेंट ने शो के दौरान इसकी बात की। रियलिटी स्टार टॉम क्लेयर ने इसे अपनी पसंदीदा सेक्स पोजीशन बताया था। जिसके बाद इसका मतलब समझने के लिए लोगों ने गूगल का सहारा लिया। रिपोर्ट कहती हैं कि स्पीड बम्प पोजीशन में व्यक्ति को लेटते समय उसके कूल्हों के नीचे एक तकिया रखना चाहिए।

दूसरे नंबर पर खूब सर्च हुआ ये सवाल 
दूसरा सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल उन लोगों से जुड़ा था जो यह जानना चाह रहे थे कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है। एनएचएस के अनुसार, सेक्स से बच्चे को कोई नुकसान नहीं होता है, और इसे आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, डॉक्टर की सलाह जरूरी है। 

खूब सर्च हुए ये सवाल 
इसके अलावा तीसरे नंबर पर जिस सवाल को सबसे ज्यादा सर्च किया गया वह सेक्स पॉजिटिविटी को लेकर है। इसके अलावा, एक दूसरा सवाल जो सेक्स हेल्थ के बारे में चिंताओं से जुड़ा था, वह सवाल है-क्यों कुछ व्यक्तियों को सेक्स के बाद ब्लीडिंग होती है। रिपोर्टों की मानें तो सेक्स के बाद मामूली दाग-धब्बे त्वचा में जलन या योनि में सूखापन जैसे कारणों से हो सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।