Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Sonbhadra Dispute over Chair During Wedding ceremony one Man Stabbed to Death

शादी में कुर्सी पर बैठने को लेकर भिड़े घराती और बाराती विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

यूपी में सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में मंगलवार रात खाना खाते समय कुर्सी पर बैठने को लेकर बराती और घराती पक्ष में विवाद में हो गया। इस दौरान घराती पक्ष से किसी ने युवक को चाकू मार दिया। राजगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, सोनभद्रThu, 1 May 2025 09:25 AM
share Share
Follow Us on
शादी में कुर्सी पर बैठने को लेकर भिड़े घराती और बाराती विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

यूपी में सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में मंगलवार रात खाना खाते समय कुर्सी पर बैठने को लेकर बराती और घराती पक्ष में विवाद में हो गया। इस दौरान घराती पक्ष से किसी ने युवक को चाकू मार दिया। राजगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार जोगिनी गांव निवासी शिवशंकर यादव की बेटी की मंगलवार को शादी थी। चंदौली जिले के लालतापुर नौगढ़ से रामटहल यादव के पुत्र राकेश यादव की बरात आई थी। शादी में राकेश का दोस्त राबट् र्सगंज क्षेत्र के नागनार हरैया मधुपुर निवासी 19 वर्षीय विकास यादव भी अपने ममेरे भाई सुनील यादव के साथ पहुंचा था। रात लगभग 12 बजे द्वारपूजा की रस्म चल रही थी। इसी दौरान बरात पक्ष के कुछ लोग खाना खाने चले गए।

ये भी पढ़ें:सरहद की तरह बंटा परिवार, 3 बेटियां हिन्दुस्तानी, 1 पाकिस्तानी; पशोपेश में परिवार

भोजन के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर बराती और घराती पक्ष में विवाद हो गया। घराती पक्ष से किसी ने विकास यादव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विकास यादव को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ (मिर्जापुर) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, विवाद के बाद जल्दी से शादी की रस्म पूरी कर लड़की की विदाई करा दी गई।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया और मामले में जांच की जा रही है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में जल्द आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें