Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़chhattisgarh nikay chunav bjp returns after 15 years in raipur municipal corporation

रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद खिला कमल, मीनल की सबसे बड़ी जीत; पूर्व मेयर ढेबर भी हारे

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में कई उलटफेर हुआ है। इनमें सबसे आश्चर्यजनक रहा राजधानी रायपुर से पूर्व मेयर एजाज ढेबर की हार। वे अपने वार्ड से पार्षद पद का चुनाव हार गए हैं। वहीं मेयर पद के लिए मीनल चौबे की प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हुई है।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरSat, 15 Feb 2025 03:48 PM
share Share
Follow Us on
रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद खिला कमल, मीनल की सबसे बड़ी जीत; पूर्व मेयर ढेबर भी हारे

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में कई उलटफेर हुआ है। इनमें सबसे आश्चर्यजनक रहा राजधानी रायपुर से पूर्व मेयर एजाज ढेबर की हार। वे अपने वार्ड से पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। वहीं उनकी पत्नी अर्जुमन ढेबर अपने वार्ड से 2562 वोट से जीत गई हैं। वहीं मेयर पद के लिए मीनल चौबे की प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हुई है। वह 1.53 लाख से ज्यादा मतों से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को हराने में कामयाब रही हैं। रायपुर में 15 साल तक कांग्रेस का मेयर था। इस बार भाजपा को जीत मिली है।

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करते दिख रही है। रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा वोटों से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

नगर निगम चिरमिरी, रायगढ़ निगम, नगर निगम जगदलपुर, अंबिकापुर में भाजपा ने परचम लहराया है। बिलासपुर नगर निगम से पूजा विधानी 66 हजार वोटों से जीत गई हैं। प्रदेश के सभी निगमों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है।

सबसे बड़ा आश्चर्यजनक परिणाम रायपुर में देखने को मिला है। इस चुनाव से पहले 5 साल तक मेयर रहे एजाज ढेबर चुनाव हार गए हैं। पूर्व महापौर एजाज ढेबर की हार की जमकर चर्चा है। राजधानी के भगवती चरण शुक्ल वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी अमर गिदवानी ने करीब 1529 वोट से यह चुनाव जीता है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में हारी AAP को भाजपा शासित छत्तीसगढ़ से मिली बड़ी खुशखबरी
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: CM साय के ‘घर’ में BJP को झटका, कांग्रेस ने मारी बाजी

रायपुर नगर निगम में कांग्रेस से किरणमयी नायक, प्रमोद दुबे और उसके बाद एजाज ढेबर मेयर रहे हैं। 15 साल तक निगम में कांग्रेस का कब्जा था। इधर, दूसरे वार्ड से एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर करीब 2400 वोट से जीत गई है।

रिपोर्टः संदीप दीवान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें