Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़aam aadmi party win bodri nagar palika election in chhattisgarh

दिल्ली में हारी AAP को भाजपा शासित छत्तीसगढ़ से मिली बड़ी खुशखबरी

हाल ही में दिल्ली की सत्ता गंवाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को छत्तीसगढ़ से बड़ी खुशखबरी मिली है। भाजपा शासित राज्य में अरविंद केजरीवाल की पार्टी का खाता खुल गया है। 'आप' ने बिलासपुर में एक नगर पालिका सीट पर जीत हासिल की है।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, बिलासपुरSat, 15 Feb 2025 01:57 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में हारी AAP को भाजपा शासित छत्तीसगढ़ से मिली बड़ी खुशखबरी

दिल्ली की सत्ता गंवाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को छत्तीसगढ़ से बड़ी खुशखबरी मिली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य हुए निकाय चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी का खाता खुल गया है। 'आप' ने बिलासपुर में एक नगर पालिका सीट पर जीत हासिल की है। बोदरी नगरपालिका अध्यक्ष सीट पर 'आप' उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा ने जीत दर्ज की है। कुछ पार्षद भी जीते हैं।

खास बात यह है कि बोदरी बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका सीट है। यह विधानसभा स्पीकर धर्मराज कौशिक के क्षेत्र में है। यहां 'आप' के उम्मीदवार विजय वर्मा ने करीबी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को मात दे दी। विजय को 290 वोटों से जीत मिली है। बोदरी नगर पालिका में तीन पार्षद जीते हैं तो कुसमी में भी एक वार्ड में झाड़ू को जीत मिली है। 'आप' की जीत इसलिए भी मायने रखती है कि पार्टी ने एक और राज्य में दस्तक दे दी है।

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में चायवाला बन गया मेयर, रायगढ़ में BJP के जीववर्धन चौहान की जीत

इससे पहले मध्य प्रदेश में भी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को सफलता मिल चुकी है। सिंगरौली में 'आप' ने मेयर पद जीत लिया था। दिल्ली में 10 साल बाद बहुमत खोने वाली पार्टी की पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके अलावा गुजरात, गोवा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इसके विधायक हैं। 'आप' ने छत्तीसगढ़ में ऐसे समय में खाता खोला है जब दिल्ली में हार के बाद पार्टी के भविष्य को लेकर कई तरह से सवाल उठाए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में इस जीत से दिल्ली तक तक 'आप' के नेता और समर्थक बेहद उत्साहित हैं। 'आप' के पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने एक्स पर लिखा, 'कहां तक रोक पाओगे AAP को? आज छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट चल रहा है, वहाँ पर भाजपा के विधानसभा स्पीकर धर्मराज कौशिक के सीट पर भाजपा उम्मीदवार को हरा कर बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका बोदरी नगरपालिका अध्यक्ष की सीट आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा ने जीत ली।'

भाजपा का परचम
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा ने सभी 10 नगर निगम में जीत हासिल की है। वहीं अधिकतर नगर पालिका परिषद में भी कल खिला है। कुछ में निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें