Rajesh Kumar Takes Charge as BJP Nalanda District President to Strengthen Party नालंदा में भाजपा को मजबूत करेंगे राजेश कुमार: ललन, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRajesh Kumar Takes Charge as BJP Nalanda District President to Strengthen Party

नालंदा में भाजपा को मजबूत करेंगे राजेश कुमार: ललन

नालंदा में भाजपा को मजबूत करेंगे राजेश कुमार: ललननालंदा में भाजपा को मजबूत करेंगे राजेश कुमार: ललननालंदा में भाजपा को मजबूत करेंगे राजेश कुमार: ललननालंदा में भाजपा को मजबूत करेंगे राजेश कुमार: ललन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 14 May 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
नालंदा में भाजपा को मजबूत करेंगे राजेश कुमार: ललन

नालंदा में भाजपा को मजबूत करेंगे राजेश कुमार: ललन राजेश कुमार ने संभाला भाजपा नालंदा जिला अध्यक्ष का दायित्व फोटो: बीजेपी: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार को दायित्व दिलाते मंत्री डॉ. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नालंदा के नए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बुधवार को शहर के आईएमए हॉल में अपना दायित्व ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने राजेश का भव्य स्वागत किया और नए जिलाध्यक्ष के साथ जुड़कर काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक और क्षेत्रीय सह प्रभारी जितेन्द्र नीरज ने भी शिरकत की।

मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाएं, सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें और लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। नए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा की ताकत बढ़ाने में जुटा रहूंगा। लोगों के बीच जाकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास करेंगे। मौके पर अर्जून विश्वकर्मा, प्रो. रामसागर सिंह, सुधीर कुमार, अविनाश कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, अमित गौरव, श्याम किशोर सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, साबो देवी, रंजू कुमारी, रवि राज, शिवलाल यादव, अमरेश कुमार, विकास कुमार, मुन्ना पासवान, प्रज्ञा भारती, सोनू कुमार, धनंजय कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, विपिन कुमार, विकास कुमार, अविनाश कुमार, राजू माहुरी, अमित शान सिंह, संजय कुमार, धीरज पाठक आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।