अररिया : मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
पलासी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में गुलसेरा खातून, साबिर, मोबिस, महताब, हमीदा परवीन और शाहिद शामिल हैं। सभी को...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 30 April 2025 06:15 PM

पलासी (ए.सं)। पलासी प्रखंड क्षेत्र के अलग/अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित छह व्यक्ति घायल हो गये। घायलो में दिघली गांव की गुलसेरा खातून, कुजरी गांव की साबिर, मोबिस, महताब, हमीदा परवीन, शाहिद शामिल हैं। सभी घायलो को पलासी सीएचसी में भर्ती किया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक परवेज हयात ने बताया कि इलाज के बाद सभी घायल खतरे से बाहर बताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।