Grand Water Filling Ceremony for Shri Sat Chandi Mahayagya in Jharkhand श्री सतचंडी महायज्ञ की जलभरी धूमधाम से निकली, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsGrand Water Filling Ceremony for Shri Sat Chandi Mahayagya in Jharkhand

श्री सतचंडी महायज्ञ की जलभरी धूमधाम से निकली

फोटो- 14 मई एयूआर 23 लभरी यात्रा में शामिल भक्त अंबा, संवाद सूत्र कुटुंबा प्रखंड के मझौली में श्री सतचंडी महायज्ञ सह मां देवी भगवती

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 14 May 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
श्री सतचंडी महायज्ञ की जलभरी धूमधाम से निकली

कुटुंबा प्रखंड के मझौली में श्री सतचंडी महायज्ञ सह मां देवी भगवती प्राण प्रतिष्ठा की जलभरी यात्रा बुधवार को धूमधाम से निकली। बाजे-गाजे के साथ निकाली इस जलभरी यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्ति कलश लिए राम छावनी बरंडा रामपुर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल उठाकर वापस हुए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ झारखंड पीठाधीश्वर गोविंदाचार्य स्वामी जी महाराज की देखरेख में हो रहा है। यज्ञकर्ता रामानुजाचार्य जी महाराज है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मंडप प्रवेश होगा। 22 मई को नगर भ्रमण तथा 23 को प्राण प्रतिष्ठा होगी।

भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा। यहां प्रतिदिन देवी अनुराधा सरस्वती का प्रवचन होगा। इस मौके पर मुखिया रविंद्र कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह, शिवकुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, उपेंद्र सिंह, योगेंद्र पासवान, अजय पासवान, दूधेश्वर सिंह, जगदीश सिंह, दिलीप सिंह, भगवान सिंह, रणजीत सिंह, यशवंत कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, रामनारायण सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, अखिलेश यादव, रामपति यादव, रामचंद्र पासवान, रंजीत भुइंया, सरोज ठाकुर, त्रिपुरारी सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, अयोध्या पासवान, यशवंत कुमार सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।