अर्टिगा के सामने नहीं टिक पा रही ये 7-सीटर कार, अप्रैल में इसे सिर्फ 6 ग्राहक मिले; 4 महीने में 33 यूनिट ही बिकीं
साल 2025 की तुलना में इस 7-सीटर मॉडल की सेल्स काफी डाउन हो चुकी है। पिछले महीने इस कार को महज 6 ग्राहक ही मिले। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, टोयोटा इनोवा, किआ कैरेंस जैसे मॉडस से होता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.59 लाख से 17 लाख रुपए तक हैं।

महिंद्रा के लिए अप्रैल 2025 बेहद शानदार रहा है। कंपनी ने पिछले महीने इस साल की सबसे बड़ी सेल्स दर्ज की है। उसकी इस सेल्स में स्कॉर्पियो और थार का सबसे अहम रोल रहा है। हालांकि, कंपनी के लिए एक कार की सेल्स उठने का नाम नहीं ले रही है। इस कार का नाम मराजो है। साल 2025 की तुलना में इस 7-सीटर मॉडल की सेल्स काफी डाउन हो चुकी है। पिछले महीने इस कार को महज 6 ग्राहक ही मिले। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, टोयोटा इनोवा, किआ कैरेंस जैसे मॉडस से होता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.59 लाख से 17 लाख रुपए तक हैं। इसे 7 और 8 सीटर में खरीद सकते हैं।
महिंद्रा मराजो सेल्स आंकड़े 2024 Vs 2025 | |||
महीना | 2024 | 2025 | अंतर |
जनवरी | 32 | 0 | 32 |
फरवरी | 51 | 17 | 34 |
मार्च | 51 | 10 | 41 |
अप्रैल | 20 | 6 | 14 |
टोटल | 154 | 33 | 121 |
मराजो की सेल्स की बात करें तो जनवरी 2024 में इसकी 32 यूनिट और जनवरी 2025 में 0 यूनिट बिकीं। यानी इसमें 32 यूनिट का अंतर रहा। फरवरी 2024 में इसकी 51 यूनिट और फरवरी 2025 में 17 यूनिट बिकीं। यानी इसमें 34 यूनिट का अंतर रहा। मार्च 2024 में इसकी 51 यूनिट और मार्च 2025 में 10 यूनिट बिकीं। यानी इसमें 41 यूनिट का अंतर रहा। अप्रैल 2024 में इसकी 20 यूनिट और अप्रैल 2025 में 6 यूनिट बिकीं। यानी इसमें 14 यूनिट का अंतर रहा।
मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं। इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, टोयोटा रुमियन, किआ कैरेंस जैसे मॉडल से होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।