up budget session 2025 live yogi government fm suresh khanna speech updates
UP budget 2025: योगी सरकार का 9वां बजट हुआ। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8 लाख करोड़ से ज्यादा का यूपी बजट पेश किया। मेधावी छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी मिलेगी। चार नए एक्सप्रेसवे की घोषणा की गई है। इसके साथ ही 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि उज्जवला योजना में 2 मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। अयोध्या में सोलर सिटी बनेगी। 8 डेटा सेंटर पार्क तैयार होगा।
सुरेश खन्ना ने कहा कि इस वर्ष परम पावन तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि महाकुम्भ 144 वर्षों में आता है। यह हम सभी के लिये ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत देश और पूरे विश्व के लिये परम सौभाग्य का विषय है कि हम अपने जीवनकाल में आस्था, संस्कृति और मानवता के समागम के इस महापर्व के भागी बन सके। कुम्भ का वर्णन ऋग्वेद एवं अथर्ववेद में मिलता है। यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक अक्षुण्णता का परिचायक है। कुम्भ मात्र एक धार्मिक, सांस्कृतिक मेला ही नही है, यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना भी है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुम्भ के विषय में पुराणों का यह श्लोक मैं पढ़ना चाहूँगाः
"मेष राशिगते जीवे मकरे चन्द्रभास्करौ।
अमावस्या तदा योगः कुम्भख्यस्तीर्थ नायके ।।
अर्थात बृहस्पति मेष राशि में तथा चन्द्र और सूर्य मकर राशि में जब आते हैं और अमावस्या तिथि हो तो तीर्थो के नायक प्रयाग में कुम्भयोग होता है।
20 Feb 2025, 08:06:51 PM IST
UP budget 2025 LIVE: लेखपालों के लिए खुलेंगे 8 ट्रेनिंग सेंटर, लैपटॉप व स्मार्टफोन के लिए 24 करोड़ प्रस्तावित
यूपी सरकार ने गुरुवार को बजट पेश किया। इस दौरान योगी सरकार ने कई सारी घोषणाएं की। बजट में राजस्वकर्मियों को भी ध्यान में रखा गया है। लेखपालों को प्रशिक्षण देने के लिए यूपी में आठ ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन काम करने के लिए लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन भी राजस्वकर्मियों को दिया जाएगा। बजट में इसके लिए 24 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
20 Feb 2025, 07:29:19 PM IST
UP budget 2025 LIVE: 50 हजार करोड़ से सुधरेगी यूपी वालों की सेहत, मेडिकल कॉलेज की सीटें भी बढ़ेंगी
यूपी में स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50 हजार 550 करोड़ 41 लाख का बजट प्रस्ताव किया है। इसमें करीब ढाई सौ करोड़ रुपये नए मदों में शामिल योजनाओं के लिए होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
20 Feb 2025, 06:10:21 PM IST
UP budget 2025 LIVE: जब सरकार हटेगी तब छुट्टा जानवर भी हट जाएंगे, बोले अखिलेश
यूपी सरकार ने गुरुवार यानी 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8 लाख 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश किया। अब इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगले साल वह अखिरी बजट पेश करेंगे। फिर नई सरकार आएगी। यूपी में छुट्टा जानवर तभी हटेंगे जब भाजपा सरकार हटेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
20 Feb 2025, 04:58:24 PM IST
UP budget 2025 LIVE: बजट को लेकर अखिलेश ने साधा निशाना
यूपी के योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8 लाख 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश किया है। योगी सरकार ने इसे अब तक के इतिहास के सबसे बड़ा बजट बताया। हालांकि इसे लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार प तंज कसा है। उन्होंने प्रेस क्रॉफ्रेंस करते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि प्रवचन तो आ गया लेकिन बजट कब आएगा? यह बजट खोखला है। इस बजट का झोला खाली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
20 Feb 2025, 03:32:56 PM IST
UP budget 2025 LIVE: बीजेपी वाले अपने भी सगे नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले अपने ही सगे नहीं हैं। इधर के छापों से पता लगा है कि भाजपा वाले अपने के ही सगे नहीं हैं।
20 Feb 2025, 03:25:50 PM IST
UP budget 2025 LIVE: नौकरी को लेकर मनरेगा की बात कही, बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी को लेकर इन्होंने मनरेगा की बात कही। ये गरीबों की रोजगार है। वेबसाइट में इंवेस्टमेंट की बात ही नहीं है। इनकी भाषा सुनकर कोई भी नहीं आएगा। कतर वाले भी वापस चले गए होंगे। आज एचसीएल में 15 हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं। जब एचसीएल आना था उनकी कुछ शर्तें थी जिसे माना गया। इससे डायरेक्ट और इनडायरेक्ट 15 हजार से अधिक नौकरियां आईं।
20 Feb 2025, 03:22:56 PM IST
UP budget 2025 LIVE: उर्दू वाला सवाल जानबूझ कर उठाया, बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि उर्दू वाला सवाल जानबूझ कर उठाया जिससे रोजगार, इंवेस्टमेंट पर बात न हो। वेबसाइट पर इंवेस्टमेंट क्यों नहीं है। ध्यान हटाने के लिए इन्होंने उर्दू का सवाल उठाया।
20 Feb 2025, 03:19:01 PM IST
UP budget 2025 LIVE: अयोध्या में बार खोलना चाहते हैं, बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि ये होटल में बार खोलना चाहते हैं। दरअसल अयोध्या में ये फाइफ स्टार होटल खोलना चाहते हैं। होटल खोलने के लिए बार होना चाहिए। ये अयोध्या में एक तरह से बार खोलना चाहते हैं।
20 Feb 2025, 03:17:50 PM IST
UP budget 2025 LIVE: बजट में पिछले, दलित के साथ भेदभाव
अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार के बजट में पिछड़े, दलित, मुसलमानों के साथ भेदभाव किया है। सर्किल रेट 6 गुना बढ़ाकर देने का काम सपा करेगी।
20 Feb 2025, 03:16:28 PM IST
UP budget 2025 LIVE: अस्पताल में जाने पर गरीबों को न दिखाना पड़े कार्ड
अखिलेश यादव ने कहा कि देश का सबसे अच्छा रिवर फ्रंट अगर कोई होगा तो वह लखनऊ का है। यही माडल हर जगह बनी तो नदियां साफ होंगी। सपा का मानना है कि कोई गरीब अगर अस्पताल जाए तो उसे किसी प्रकार का कार्ड नहीं बनना चाहिए। एक बार पर्चा बन जाने पर उसका इलाज शुरू हो जाए। नेताजी ने ये काम शुरू किया था।
20 Feb 2025, 03:11:29 PM IST
UP budget 2025 LIVE: यूपी इंवेस्टमेंट के लिए सोच बदलनी होगी
अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों इंजन टकरा रहे हैं। दोनों डिब्बे भी टकरा रहे हैं। ये सरकार इंवेस्टमेंट चाहते हैं तो इन्हें मुसलमानों के प्रति सोच बदलनी होगी। हमारी सरकारों को ये कोशिश करनी चाहिए कि कतर का फंड हमारे यहां आए। दिल्ली वाले तो प्रोटोकॉल तोड़ गले मिलने गए थे।
20 Feb 2025, 03:09:07 PM IST
UP budget 2025 LIVE: सीएम अकेले में गजल सुनते हैं, बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को उर्दू के बारे में कुछ पता ही नहीं है। ये भारतीय भाषा है। ये मेरठ के आसपास जन्मी है। सीएम अकेले में गजल सुनकर रोते हैं।
20 Feb 2025, 03:07:46 PM IST
UP budget 2025 LIVE: जब छुट्टा जानवर तभी हट सकते हैं जब ये सरकार हटेगी
अखिलेश यादव ने कहा कि ये छुट्टा जानवर तभी हट सकते हैं जब ये सरकार हटेगी।
20 Feb 2025, 03:06:22 PM IST
UP budget 2025 LIVE: आई जेनरेटेज फोटो को सीएम ने मान लिया सच
अखिलेश यादव ने कहा कि मोहम्मद शमी ने डुबकी लगाई है। दरअसल एआई जेनरेटेड तस्वीरें थीं। सीएम एआई के बारे में कुछ नहीं जानते। जो एआई जेनरेटेज फोटो को सही मानते हों।
20 Feb 2025, 03:05:12 PM IST
UP budget 2025 LIVE: मेरे चाचा की चिंता उन्हें बहुत रहती है, बोले अखिलेश
चाचा को छोड़कर आप अकेले डुबकी लगा रहे हैं कि सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें मेरे चाचा की चिंता रहती है। अच्छा है कि उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम स्नान करने नहीं गए वरना वह बाहर नहीं निकलने देते।
20 Feb 2025, 03:02:58 PM IST
UP budget 2025 LIVE: जितनी बार सीएम गए उतनी बार महाकुंभ में लगी आग
अखिलेश यादव ने कहा कि नेपाल से जोड़ने के लिए अयोध्या से सड़क क्यों नहीं बनी। इन्हें क्या लगता है कि इनके ही समर्थक ही गए। हमारे भी समर्थक गए। श्रद्धालु, श्रद्धालु होते हैं। इनकी पोल खुल गई। महाकुंभ भदगड़ की गिनती नहीं हो पाई। जितनी बार सीएम गए, उतनी बार महाकुंभ में आग लगी।
20 Feb 2025, 02:59:52 PM IST
UP budget 2025 LIVE: दिल्ली के बजट से यूपी को क्यों नहीं मिला एक्सप्रेसवे
अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली के बजट से यूपी को एक्सप्रेसवे क्यों नहीं मिल रहा है। अगर मिलता तो यूपी का बजट बचता जिसका यूज अन्य विकास के कार्यों के लिए लगाए जा सकते।
20 Feb 2025, 02:58:33 PM IST
UP budget 2025 LIVE: महाकुंभ से पहले नहीं पूरा हो पाया गंगा एक्सप्रेसवे
अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे यह तय किया था कि महाकुंभ होने से पहले ये एक्सप्रेसवे शुरू कर देंगे। क्या ये एक्सप्रेसवे शुरू हो गया? बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज भी काम चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मानक के अनुसार काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ने अपना एक्सप्रेसवे भी नहीं बनवा पाए। जब ठेकेदार को नया ठेका मिलता है तो वह बाइक खरीदकर लाता है। बड़ा मिले तो स्कॉर्पियो लेकर आता है लेकिन भाजपा के ठेकेदार हेलीकॉप्टर खरीदकर लाते हैं।
20 Feb 2025, 02:55:19 PM IST
UP budget 2025 LIVE: यूपी में सबसे अधिक प्राइमरी स्कूल बंद हुए, बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर घोषणा की। लेपटॉप बांटने की बात कही लेकिन कभी बांटा गया हो तो बताइए। यूपी में सबसे अधिक प्राइमरी स्कूल बंद हुए। प्राइमरी एजुकेशन बर्बाद कर दिया। संस्कृति स्कूल बनाया था वह आज खंडहर है। दूध को लेकर बढ़ावा देने की बात कही है लेकिन एक भी शुरू नहीं किया।
20 Feb 2025, 02:53:17 PM IST
UP budget 2025 LIVE: गोरखपुर में मेट्रो तो नहीं चली बरसात में नाव जरूर चलेंगी
अखिलेश यादव ने कहा कि योगी जी गोरखपुर में गिद्द प्रजनन केंद्र बना रहे हैं। कहीं और भी बनाया जा सकता था हालांकि आप समझ गए कि क्यों बना रहे हैं। इसे लेकर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन गोरखपुर में मेट्रो नहीं दे पा रहे हैं। बजट में बोल रहे हैं कि 1 हजार करोड़ रुपये अर्बन क्षेत्र से बाढ़ हटाने के लिए है। सीधे-सीधे ये क्यों नहीं कह रहे हैं कि गोरखपुर के लिए लिया जा रहा है। गोरखपुर में मेट्रो तो नहीं चल रही है लेकिन बरसात में नाव जरूर चलेगी। जब सपा की सरकार थी 1 हजार एकड़ में 1 लाख 24 हजार पेड़ लगाए गए थे। यानी 200 करोड़ पेड़ की जगह कहां है।
20 Feb 2025, 02:50:02 PM IST
UP budget 2025 LIVE: कुंभ को इंवेट बना दिया
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले कुंभ को लेकर इतना प्रचार किया जैसे कि कुंभ उन्होंने ही शुरू किया। इंवेट बना दिया।
20 Feb 2025, 02:48:58 PM IST
UP budget 2025 LIVE: कुंभ को लेकर राजनीति की गई, बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि थाने का करप्शन आपको याद होगा। बलिया के एक थाने में प्रतिदिन न जाने कितनी इनकम थी। कुंभ में जो हमने दुर्दशा जो देखी है। लोग जाम में फंसे रहे। जहां पानी मिला वहीं स्नान कर लिए त्रिवेणी संगम तक नहीं पहुंच जाए। कुंभ को राजीनितिकण कर दिया। धर्म का काम सेवा और आस्था का है। इनके लिए धर्म मुनाफे का रहा। आज सम्राट हर्षवर्धन के समय हर धर्म के लोग रहते थे। जिसने कुंभ शुरू किया उनकी ही प्रतिमा भाजपा वालों ने हटवा दिया। जब मैंने ट्वीट किया। तब जल्दी जल्दी एक चौराहे पर सम्राट हर्षवर्धन की मुर्ति लगाई गई।
20 Feb 2025, 02:45:45 PM IST
UP budget 2025 LIVE: हर तरह के करप्शन में यूपी पुलिस आगे
सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी पुलिस विभाग में हर तरह का करप्शन है। महिलाओं के साथ होने वाले क्राइम में पहले नंबर है। एससीएसटी पर होने वाले क्राइम में भी आगे है। बैंलेस करने के लिए भी ये अपने आदमी को मार देंगे। कंस्टोडियल डेथ में भी हम कहां पहुंच गए। साइबर क्राइम में भी यूपी आगे है।
20 Feb 2025, 02:44:04 PM IST
UP budget 2025 LIVE: दिल्ली वालों के आंकड़ें यूपी वाले स्वीकार नहीं कर रहे
सपा प्रमुख ने कहा कि दिल्ली वालों के आंकड़े यूपी वाले आंकड़ें स्वीकार नहीं कर रही है। वहीं, यूपी वालों के आंकड़े दिल्ली वाले नहीं मान रहे हैं। दिल्ली वालों की बात मानें तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों को भी सनातनी नहीं मानेंगे। बीजेपी के सभी नेताओं को पानी भरकर भेजा जाए जिससे वह इसका इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री को पता नहीं है कि बैक्टिरिया कहां से आता है। सीएम को कुछ नहीं पता है।
20 Feb 2025, 02:40:30 PM IST
UP budget 2025 LIVE: बिना उर्दू के बजट पूरा नहीं हो पाया
अखिलेश ने कहा कि बजट के सेकेंड लाइन को लेकर कहा कि हम लोग भी कहते हैं कि हर कुंभ 144 साल बाद आता है। इसमें हमने क्या गलत कहा? इनका बजट बिना उर्दू के बिना पूरा नहीं हुआ। अगर वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को ये बजट दिखा दिया होता तो वह उर्दू के शेर नहीं पढ़ पाते।
20 Feb 2025, 02:38:46 PM IST
UP budget 2025 LIVE: बजट में एक ट्रिलियन वाली बात भी नहीं आ रही
अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो बजट में एक ट्रिलियन वाली बात भी नहीं आ रही है। जिस गति से ये काम कर रहे हैं उस हिसाब से एक ट्रिलियन तक पहुंच भी नहीं सकते।
20 Feb 2025, 02:37:03 PM IST
UP budget 2025 LIVE: गोरखपुर के मरीजों को कैंसर इलाज के के लिए लखनऊ जा रहे
अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैं कैंसर इंस्टीट्यूट गया तो सबसे पहले गोरखपुर की एक बेटी मिली। उसका ट्यूमर निकाला जा रहा था। प्रदेश के सीएम 9 साल से हैं। गिनती कर लेना कुंभ और गोरखपुर कितनी बार गए। इतनी बार उनके जाने पर भी गोरखपुर के मरीजों मरीजों को लखनऊ जाना पड़ रहा है। जहां ओपीडी बनी है वहां जमीन पर लोग गद्दा बिछाकर सो रहे हैं।
20 Feb 2025, 02:34:07 PM IST
UP budget 2025 LIVE: स्वास्थ्य विभाग खुद ही बीमार, बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा आज स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार है। मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर शुरू किया गया था। वित्त मंत्री के गृह जनपद के मेडिकल कॉलेज में ही कुछ नहीं हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में जो स्टाफ की जरूरत होती है वह है ही नहीं। जब वित्त मंत्री के जनपद के मेडिकल कॉलेज की ये हालत है। कॉल करने पर एंबुलेंस ही नहीं आता है।
20 Feb 2025, 02:32:11 PM IST
UP budget 2025 LIVE: स्मार्ट सिटी बनाते बनाते ये स्मार्ट क्लास भी बनाने लगे
अखिलेश यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाते बनाते ये स्मार्ट क्लास भी बनाने लगे हैं। कंप्यूटर रूम बनाए जाएंगे, वाईफआई की व्यवस्था की बात कह रही है। लेकिन लखनऊ यूनिवर्सिटी रो रही है कि उन्हें बजट मिल जाए।
20 Feb 2025, 02:29:02 PM IST
UP budget 2025 LIVE: डबल इंजन सरकार ने डंबल बंलडर किया, बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे यूपी के किसान चाहते थे कि गन्ना का मुल्य बढ़े लेकिन डबल इंजन सरकार ने डंबल बंलडर किया है कि इन्होंने गन्ने का मुल्य नहीं बढ़ा पाए।
20 Feb 2025, 02:28:06 PM IST
UP budget 2025 LIVE: सपा सरकार में बनी मंडी को भाजपा सरकार ने बर्बाद किया
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा में जो मंडी बनी थी उसे इस सरकार ने बर्बाद कर दिया। एक भी नई मंडी नहीं बनी है। 9 बजट के बाद भी भाजपा ने कहा कि गन्ना किसानों का 14 दिन में भुगतान नहीं होगा तो उसमें इंट्रेस्ट देकर भुगतान करेंगे।
20 Feb 2025, 02:26:56 PM IST
UP budget 2025 LIVE: भाजपा के घोषणा पत्र पर अखिलेश ने उठाए सवाल
भाजपा के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव कहा कि 25 हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्रो इंफ्रा मिशन बनाकर किसानों की मदद करेंगे।
20 Feb 2025, 02:24:29 PM IST
UP budget 2025 LIVE: उर्दू का विरोध करने वाले ने भी उर्दू शब्दों का किया प्रयोग, बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि ने उर्दू का विरोध करने वाले ही बजट में उर्दू शब्दों का प्रयोग किया।
20 Feb 2025, 02:23:25 PM IST
UP budget 2025 LIVE: ये बजट खोखला है, बोले अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि ये बजट नहीं बड़ा ढोल है। जिसमें आवाज तो बहुत है लेकिन अंदर से खाली है। ये बजट खोखला है। इस बजट का झोला खाली है। जनता को लगता है कि बजट को आया ही नहीं। वह पूछ रही है प्रवचन तो आ गया बजट कब आएगा। बजट देखकर किसानों का खेत सुख गया, बजट देखकर बेरोजगारों के आंखे अंधेरा छा गया।
20 Feb 2025, 02:21:33 PM IST
UP budget 2025 LIVE: बजट का घोषणा पत्र से कोई तालमेल नहीं बैठ रहा, बोले अखिलेश
यूपी सरकार के बजट को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बजट का इनके घोषणा पत्र से कोई तालमेल नहीं बैठता है। कोई रोड मैप नहीं तैयार था किस तरफ यूपी को ले जाना है। कोई क्लियरिटी नहीं है कि उन्हें कैसे किया जाए। हर बार बजट आता है और हर बार सरकार यही कहती है कि ये यूपी का सबसे बड़ा बजट है। ये शब्द यूज करना आम बात हो गई है। कोई भी बजट पिछले बजट से ज्यादा होता है।
20 Feb 2025, 02:05:07 PM IST
UP budget 2025 LIVE: योगी ने बजट के बारे में दी जानकारी
समाज कल्याण, जिसमें सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला एवं बाल कल्याण के लिये 35,863 करोड़ रुपये से अधिक की व्यवस्था। (कुल बजट का 4 प्रतिशत)
● निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह के लिये कुल 900 करोड़ रुपये की व्यवस्था ।
● सामाजिक पेंशन के लिये कुल 13,648 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान।
● 04 नये एक्सप्रेस-वेज के निर्माण का प्राविधान है। इसमें (1) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे कौसिया, जनपद हरदोई वाया फर्रुखाबाद तक प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे (2) गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चन्दौली होते हुए सोनभद्र से जोड़ते हुए विन्ध्य एक्सप्रेस-वे (3) मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने हेतु गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे तथा (4) बुन्देलखण्ड रीवा एक्सप्रेस-वे के लिए बजटीय प्रावधान किया गया है।
● प्रयागराज में आवागमन को और सुगम बनाने के लिए एक शास्त्री ब्रिज के पैरलल और एक सिग्नेचर ब्रिज के पैरलल नये पुलों के निर्माण हेतु प्रावधान किया गया है।
● प्रदेश को आर्टिफिशियल इण्टेलीजेंस के क्षेत्र में एक हब के रूप में विकसित करने के लिए लखनऊ में आर्टिफिशियल इण्टेलीजेंस सिटी की स्थापना तथा साइबर सिक्योरिटी में टेक्नोलॉजी रिसर्च ट्रांसलेशन पार्क की नयी योजना बजट में शामिल।
● सभी मण्डल मुख्यालयों पर विकास प्राधिकरणों /नगर निकायों द्वारा कन्वेंशन सेण्टर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए धनराशि का प्रावधान किया गया। पहले चरण में कमिश्नरी मुख्यालय पर।
● ग्राम पंचायतों में वैवाहिक उत्सव एवं अन्य सामाजिक आयोजनों हेतु उत्सव भवन निर्माण की योजना पर कार्य किया जाएगा। इससे रोजगार का सृजन भी होगा।
20 Feb 2025, 02:03:03 PM IST
UP budget 2025 LIVE: यूपी बजट पर सपा की प्रतिक्रिया
यूपी बजट पर सपा की प्रतिक्रिया आई है। सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा कि ‘दिखावे का बजट’है। उन्होंने कहा कि इस बजट को मैं जीरो नंबर देता हूं। शिवपाल यादव ने कहा कि यूपी का यह बजट एक बड़ा घोटाला है। अगर यही विकास है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए।
20 Feb 2025, 01:43:11 PM IST
UP budget 2025 LIVE: बजट के आकार में यह बढ़ोत्तरी राज्य के सामर्थ्य के अनुरूप: योगी
योगी ने कहा कि इस बजट का आकार 08 लाख 08 हजार 736 करोड़ रुपये से अधिक (8,08,736.06 करोड़ रुपये) का है। वर्ष 2024-25 के बजट के सापेक्ष इसमें 9.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश के बजट के आकार में यह बढ़ोत्तरी राज्य के सामर्थ्य के अनुरूप है। यह बजट अर्थव्यवस्था को विस्तार देने की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कुल व्यय में 02 लाख 25 हजार 561 करोड़ 49 लाख रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर सम्मिलित है। वर्ष 2017-18 में प्रदेश की जी०डी०पी० 12.89 लाख करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 27.51 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
20 Feb 2025, 01:38:10 PM IST
UP budget 2025 LIVE: गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित: सीएम योगी
वित्तीय वर्ष 2025-26 का यह बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न को साकार करते हुए 'वंचित को वरीयता इस बजट का केंद्रीय भाव है।
20 Feb 2025, 01:30:23 PM IST
UP budget 2025 LIVE: यूपी बजट पर मायावती की प्रतिक्रिया
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी बजट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार द्वारा विधानसभा में आज पेश 2025-26 का बजट यदि व्यापक जनहित व जनकल्याण का ज्यादा होता तो यह बेहतर होता, जबकि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन को दूर करने व आमजन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के प्रति पर्याप्त सरकारी नीयत-नीति का अभाव. सही विकास कैसे संभव?'मायावती ने कहा, 'कुल मिलाकर, यूपी भाजपा सरकार का बजट भी पेट भरे मध्यम वर्ग के तुष्टीकरण वाला है, जबकि सरकारों की असली चिन्ता व संवैधानिक दायित्व करोड़ों परिवारों की दरिद्रता को दूर करके सुख-चैन पहुँचाने वाला सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के उद्देश्य की पूर्ति का होना चाहिए. ऐसा ना होना चिन्तनीय।