Prayagraj Junction Foot Over Bridge No 3 Closed for Redevelopment जंक्शन पर सिविल लाइंस से सिटी साइड को जोड़ने वाला पुल बंद, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Junction Foot Over Bridge No 3 Closed for Redevelopment

जंक्शन पर सिविल लाइंस से सिटी साइड को जोड़ने वाला पुल बंद

Prayagraj News - प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड को सिटी साइड से जोड़ने वाला फुट ओवर ब्रिज नंबर तीन बुधवार को बंद कर दिया गया। इसका ध्वस्तीकरण किया जाएगा और यहां कांकोर्स बनाया जाएगा। पुल बंद होने से यात्रियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 30 April 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
जंक्शन पर सिविल लाइंस से सिटी साइड को जोड़ने वाला पुल बंद

प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड को सिटी साइड से जोड़ने वाला फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) नंबर तीन बुधवार को बंद कर दिया गया। जंक्शन के पुनर्विकास के लिए इस पुल का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। यहां कांकोर्स (प्रवेश गलियारा) बनाया जाएगा। पुल के बंद हो जाने से आम यात्रियों, खासकर स्कूली बच्चों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। एफओबी नंबर तीन के बंद हो जाने से अब सिविल लाइंस से सिटी साइड या सिटी साइड से सिविल लाइंस की ओर जाने वाले यात्रियों को निरंजन पुल या खुसरोबाग ओवरब्रिज होकर जाना पड़ेगा। इससे यात्रियों की दूरी औसतन दो किलोमीटर बढ़ गई है।

यह एफओबी स्कूली बच्चों के लिए खासा उपयोगी था। प्रतिदिन सैकड़ों छात्र इसी पुल से जंक्शन पार कर स्कूल आते-जाते थे। कई बच्चे साइकिल के साथ इस पुल का इस्तेमाल करते थे। यह पुल दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक हिस्सा प्लेटफार्मों को जोड़ता है, जबकि दूसरा आम नागरिकों को स्टेशन पार कराने में सहायक है। यह प्रयागराज जंक्शन का इकलौता पुल था जो कंट्रोल टावर इमारत से भी जुड़ा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।