BJP Protests Against SP Chief Akhilesh Yadav s Image Alongside Ambedkar बाबा साहब के अपमान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBJP Protests Against SP Chief Akhilesh Yadav s Image Alongside Ambedkar

बाबा साहब के अपमान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

Pilibhit News - पीलीभीत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव का चित्र जोड़ने के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका और बाबा साहब के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 1 May 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
बाबा साहब के अपमान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

पीलीभीत, संवाददाता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र में सपा मुखिया अखिलेश यादव के चित्र को जोड़कर प्रदर्शित करने किए जाने के खिलाफ बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका और धरना देकर विरोध जताया। काशीराम कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र में आधा चित्र अखिलेश यादव का लगाकर उनका अपमान करने के खिलाफ नारेबाजी की। बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष भाजपाई धरना देकर बैठ गए। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान देश का अपमान है।

उनकी फोटो के साथ अखिलेश यादव का फोटो लगाया जाना निंदनीय है। इससे दलित समाज सहित पूरे देश और संविधान को मानने वालों का अपमान समझा जाएगा। अगर सपा के मुखिया अनुसूचित वर्ग का थोड़ा भी सम्मान करते हैं तो उन्हें देश से माफी मांगी चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री लेखराज भारती, जिला उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान, सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अवतार सिंह मोनू, विपिन मिश्रा, पकड़िया नौगवां सभासद मुनेंद्र पाल शर्मा, राजकुमार वाल्मीकि, जगन्नाथ प्रिंस, मनोज शर्मा, देव प्रकाश, जतिन वाल्मीकि, अमन बाल्मीकि, राजकुमार बाल्मीकि, अरुण शर्मा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।