ऐतिहासिक निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
Kannauj News - छिबरामऊ में पहली बार भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। जनसैलाब ने जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ पश्चिमी बाईपास से हुआ, जिसमें युवाओं ने फरसा और भगवा ध्वज लहराए।...
छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में पहली बार भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाब ने एक इतिहास रच दिया। भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए लोग शोभायात्रा में चल रहे थे। डीजे पर बज रहे गीतों पर युवा झूम रहे थे। युवा हाथों में फरसा और भगवान ध्वज लहरा रहे थे। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ चल रहा था। विश्व सनातन शक्ति महासंघ के तत्वावधान में नगर के पश्चिमी बाईपास से भगवान परशुराम की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, प्रशांत तिवारी, पं.बनारसीदास शास्त्री, अजय दुबे, पंकज मिश्रा, मानवी मिश्रा आदि ने पूजन आरती की। इसके साथ ही भाजपा विधायक अर्चना पांडेय के पुत्र राहुलरतन पांडेय ने भी भगवान परशुराम की आरती उतारी। पश्चिमी बाईपास से शुरू हुई यात्रा का महेश्वरनाथ मंदिर के सामने गौ रक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक रंजीत पांडेय, कृष्णा पांडेय, अनूप कुमार दुबे व नीलू ने पुष्प वर्षा की। पीपल चौराहा पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे, सौरिख बस स्टाप के पास पूर्व राज्यमंत्री भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने शोभायात्रा का स्वागत किया। अस्पताल रोड चौराहा पर मनोज दीक्षित सूरज पैथोलॉजी ने स्वागत किया। इसके अलावा कई अन्य जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल युवा भगवान परशुराम के प्रतीक फरसा और भगवा ध्वज को लहराते हुए चल रहे थे। वहीं अन्य युवक भगवान परशुराम के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान गौरव दुबे, सिकंदरपुर के पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे, राहुल मिश्रा, विपिन द्विवेदी, प्रतीक त्रिपाठी, विकास दीक्षित, रजनीश दुबे, गौरव त्रिपाठी, पुरुषोत्तम तिवारी, रूपेश दुबे, पुनीत दुबे, आशुतोष शुक्ला, आशू दीक्षित, डॉ.अजीतमोहन तिवारी, सूर्यकांत दीक्षित, शैलेंद्र दुबे, मोहित दुबे, ऋषभ दुबे, रिंकू पांडेय, हिमांक त्रिपाठी, अनुज दुबे, गौरव त्रिपाठी अमर आदि काफी लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।