Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsCyber Police Return 45 000 Rupees to Victim After Fraud Investigation
खाते से गायब 45 हजार रुपये कराया वापस
Balia News - बलिया के साइबर थाने के जवानों ने धोखाधड़ी से गायब 45 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कर दिए। 27 फरवरी को अशोक तिवारी के खाते से पैसे ट्रांसफर किए गए थे। मामला दर्ज करने के बाद, साइबर थाना प्रभारी और...
Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 30 April 2025 12:53 AM

बलिया। साइबर थाने के जवानों ने धोखाधड़ी के जरिये खाते से गायब 45 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। पुलिस के अनुसार शहर के काजीपुरा (मिश्रा कालोनी)निवासी अशोक तिवारी के खाता से 27 फरवरी को साइबर अपराधियों ने 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया था। जानकारी होने के बाद उन्होंने मामले से साइबर थाने को अवगत कराया था। कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर थाना प्रभारी अंशुमान यदुवंशी, निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह सिपाही मो. इमरान खान, मो. जफर, अमरनाथ मिश्र, कुलदीप दूबे आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।