हाईवे पर स्पीड को कंट्रोल करेंगे स्पीड कंट्रोल बोर्ड
Badaun News - बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्पीड कंट्रोल बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर गति सीमा लिखी गई है, जिसमें 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति नहीं होनी चाहिए। आबादी वाले क्षेत्रों में यह...

बदायूं, संवाददाता। मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर स्पीड को कंट्रोल स्पीड कंट्रोल बोर्ड करेंगे। इसके लिए बदायूं से लेकर उसावां तक जगह-जगह स्पीड कंट्रोल बोर्ड लगवाए गए हैं। जिन पर गति सीमा लिखी गई है। स्पीड कंट्रोल बोर्ड के आसपास ही इंटरसेप्टर खड़ी करके तेज गति में वाहन चलाने वालों के चालान काटे जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर लोक निर्माण विभाग द्वारा स्पीड कंट्रोल बोर्ड लगवाए गए हैं। स्पीड कंट्रोल बोर्ड पर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की निर्धारित गति लिखी गई है। स्पीड कंट्रोल बोर्ड पर लिखी गई गति के अनुसार 60 से ऊपर वाहन नहीं दौड़ाया जा सकता है। वहीं आबादी से गुजरने के दौरान वाहन की गति 30 करके गुजरना पड़ेगा। जब पर एआरटीओ द्वारा हाईवे पर तेज गति में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी तो इंटरसेप्टर के लिए स्पीड कंट्रोल बोर्ड के आसपास खड़ा किया जाएगा और जो भी निर्धारित गति से ऊपर वाहन निकलेगा उसका चालान इंटरसेप्टर के माध्यम से कर दिया जाएगा। एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर गति सीमा के बोर्ड लगवा दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।