यमुना प्राधिकरण ने विकास परियोजनाओं के लिए लैंड बैंक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ के 41 गांवों में किसानों से 13 हजार 300 एकड़ जमीन सीधे खरीदी जाएगी।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सेक्टर-21 स्थित नई फिल्म सिटी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पब्लिक रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) चलाने की तैयारी है। पहले चरण में इसके लिए सिर्फ 14.6 किलोमीटर का ट्रैक बनेगा।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने गौतमबुद्ध नगर सहित छह जिलों में अधिग्रहित जमीन को लेकर किसी भी तरह की एनओसी जारी किए जाने पर रोक लगा दी है।
म्यांमार के लंबे समय से परेशान लोगों की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब देश में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के ठीक बाहर था।
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही अब यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र की अन्य परियोजनाओं के लिए भी जमीन के बदले किसानों को बढ़ा मुआवजा देने की तैयारी है। यमुना विकास प्राधिकरण 28 मार्च को होने वाली बोर्ड में यह प्रस्ताव रखेगा।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में इस वर्ष 200 औद्योगिक इकाइयां शुरू करने की तैयारी है। इन इकाइयों में दिसंबर 2025 तक करीब 4.47 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सेक्टर-21 में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लेआउट मास्टर प्लान (भू उपयोग) को मंजूरी दे दी है। फिल्म सिटी में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे व्यावसायिक गतिविधियां होंगी।
मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चन्दौसी-बहजोई के बीच हाइवे से करीब तीन किलोमीटर अंदर स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतापुर में एक काफी पुरानी सुरंग मिली है। दावा किया जा रहा कि खेतापुर में किसी जमाने में राजा पृथ्वीराज चौहान के सेनापति चूड़िमाराज का किला था। यहां आल्हा-ऊदल का युद्ध भी हुआ था।
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देखने वाले 1.11 लाख लोगों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को हो गया। 451 आवासीय भूखंड योजना का इंडिया एक्सपो मार्ट में 8 घंटे तक ड्रॉ चला। इसमें 451 आवेदकों को घर बनाने का मौका मिला।
ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित जापानी, कोरियन और अमेरिकन सिटी के बाद ऑस्ट्रियाई सिटी बसाने की तैयारी है। ऑस्ट्रिया के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए यमुना सिटी और ग्रेटर नोएडा का दौरा किया।