बरेली में लड़की के दरवाजे पर बारात पहुंचने के बाद सभी तैयारियों में जुटे थे। बारात पहुंचने पर वहां खुशियों का माहौल था, लेकिन द्वारचार की रस्म के समय अचानक से शादी का माहौल खराब हो गया।
यूपी के बरेली में एक गैंगरेप पीड़िता को अदालत में गवाही देने से रोकने के लिए उससे और बेटी से रेप करने की धमकी दी गई। रेप के बाद हत्या की धमकी देकर उन्हें गवाही देने के लिए मना किया गया। पीड़िता ने डरकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
बरेली के बिशारतगंज में मां के साथ मौसी की शादी में ननिहाल आई आठ साल की बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची को फोटो दिखाकर आरोपी की पहचान की कोशिस की जा रही है।
बरेली जंक्शन से चोरी बच्ची अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन को लावारिस हालत में मिली है। इस बच्ची को रेलवे स्टेशन से चुराया गया था। बच्ची के चेहरे पर काफी चोट भी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी के बरेली से लापता शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार का 14 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। उनका पूरा परिवार परेशान शान है। अब उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को 24 घंटे में उन्हें खोजने की चेतावनी दी है। कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह दोनों बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेंगी।
बरेली में तेंदुए की दहशत बढ़ रही है। किसान पर हमला करने वाले तेंदुए का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वन विभाग उसके पग चिन्हों की जांच करके उसे खोजने की कोशिश में लगी है। वहीं, घायल किसान का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले से घायल किसान का चार जगह जबड़ा टूट गया है।
बरेली के क्योलडिया में गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने शुक्रवार को हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर आस पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे किसान पहुंचे और उसे बचाया। बरेली के एक निजी अस्पताल में किसान का इलाज चल रहा है।
उपमुख्यमंत्री के आदेश पर करोडों की जमीन को लेकर सपा नेता हरीश लाखा समेत चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक करोड़ हड़पने, बंधक बनाने और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।
यूपी के बरेली में एक युवक ने रात करीब पौने दो बजे ससुराल में आग लगाकर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। पूरे परिवार ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बरेली में आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर रुपये लेते सीडीपीओ का वीडियो वायरल हो गया। रुपये देने के बाद नियुक्ति न होने से नाराज महिला ने सीडीओ से शिकायत की। साथ ही इसका वीडियो भी सौंप दिया।