अयोध्या में रामलला के दर्शन का नया रिकॉर्ड बना। गुरुवार को छह लाख से अधिक रामभक्तों ने रामलला के दर्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। माघ पूर्णिमा का स्नान कर रातोंरात 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पंहुच गए।
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार की सुबह पीजीआई लखनऊ में अंतिम सांस ली। उन्हें गंभीर हालत में स्ट्रोक के कारण तीन फरवरी को पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था।
Ramlala Pran-Pratishtha First anniversary: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आज भव्य उत्सव होगा। समूचा परिसर रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
इस एक वर्ष में राम मंदिर निर्माण की प्रगति दूसरी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के सापेक्ष कई गुना अधिक रही। यहां देश-दुनिया के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र बताते हैं कि तीनों तल व शिखर को मिलाकर 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के एक वर्ष पूरे होने पर अयोध्या में 11 से 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन होगा। 11 जनवरी को पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 बजे गर्भगृह में श्रीरामलला का अभिषेक करेंगे।
अयोध्या राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को प्रतिष्ठा द्वादशी के तौर पर मनाई जाएगी। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा पूजन के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे जिसके लिए वो 11 दिनों तक व्रत पर रहे थे।
रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन 11 से 13 जनवरी 2025 के मध्य होगा। इस पहले उत्सव को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने प्रयोग के तौर पर सीमित स्तर पर मनाने का निश्चय किया है। उसका सबसे प्रमुख कारण प्रयागराज के महाकुंभ पर देश-दुनिया का फोकस है।