Hindi Newsमौसम न्यूज़Mausam ki jankari weather updates imd issues heat wave alert for Maharashtra districts

आ गई चुभने वाली गर्मी, मुंबई समेत इन जगहों पर हीटवेव अलर्ट जारी; कितना होगा तापमान

  • IMD ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर मंगलवार और बुधवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, एवं अन्य पड़ोसी जिलों के लिए गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 10:20 AM
share Share
Follow Us on
आ गई चुभने वाली गर्मी, मुंबई समेत इन जगहों पर हीटवेव अलर्ट जारी; कितना होगा तापमान

कड़ाके की ठंड झेलने के बाद अब गर्मी की भी एंट्री हो गई है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू सकता है। इधर, उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की भी संभावनाएं हैं।

IMD ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर मंगलवार और बुधवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, एवं अन्य पड़ोसी जिलों के लिए गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने मंगलवार को कहा कि अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IMD के एक अधिकारी ने बताया है कि फिलहाल तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को तापमान एक या दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके बाद 27 और 28 फरवरी को तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। उन्होंने बताया है कि इस गिरावट से भी गर्मी से खास राहत के आसार नहीं हैं।

यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी है कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में, 27 फरवरी से 1 मार्च तक पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में, 28 फरवरी से 1 मार्च तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी, उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 25 से 28 फरवरी के बीच भारी बारिश या बर्फबारी के आसार हैं।

साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, केरल और माहे में 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच बारिश की संभावनाएं हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें