Hindi NewsफोटोखेलIPL 2025 में सबसे लंबे छक्के मारने वाले टॉप-6 प्लेयर, क्लासेन की ‘क्लास’ में हो गए सारे फेल

IPL 2025 में सबसे लंबे छक्के मारने वाले टॉप-6 प्लेयर, क्लासेन की ‘क्लास’ में हो गए सारे फेल

आईपीएल 2025 में अब तक 43 मैच हो चुके हैं। जारी सीजन में सबसे लंबे छक्के मारने वाले टॉप-6 प्लेयर्स की लिस्ट में दो भारतीय हैं। हालांकि, हेनरिक क्लासेन की ‘क्लास’ में सारे फेल हो गए।

Md.Akram Sat, 26 April 2025 06:03 PM
1/6

हेनरिक क्लासेन

आईपीएल 2025 में अब तक सबसे लंबा छक्का मारने का कारनामा हेनरिक क्लासेन ने अंजाम दिया है। सनराजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा क्लासेन ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के सामने 107 मीटर का सिक्स ठोका था।

2/6

अभिषेक शर्मा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर एसआरएच के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध 106 मीटर का छक्का उड़ाया था।

3/6

फिल साल्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ओपनर फील साल्ट ने 105 मीटर का सिक्स लगाया है। उन्होंने यह कमाल गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध किया था।

4/6

ट्रैविस हेड

सनराजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड भी 105 का सिक्स जमा चुके हैं। हेड ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ ऐसा किया था।

5/6

निकोलस पूरन

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के उपकप्तान निकोलस पूरन फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने 102 मीटर का सिक्स मारा था।

6/6

 अनिकेत वर्मा

एसआरएच का हिस्सा अनिकेत वर्मा छठे स्थान पर हैं। अनिकेत ने दिल्ली कैपिलटल्स के खिलाफ 102 मीटर का सिक्सा लगाया था।