एक लाख का वसूला जुर्माना, एक दर्जन वाहनों को किया सीज
Hathras News - एक लाख का वसूला जुर्माना, एक दर्जन वाहनों को किया सीज एक लाख का वसूला जुर्माना, दर्जन वाहनों को कियाएक लाख का वसूला जुर्माना, दर्जन वाहनों को कियाएक ल

एक लाख का वसूला जुर्माना, एक दर्जन वाहनों को किया सीज वन्य जीव सुरक्षा माह के तहत चार आरा मशीनों को किया बंद
टीटीजेड क्षेत्र में अवैध कटान करने वालों पर लगातार हो रही कार्रवाई, तीन शिफ्ट में हो निगरानी
हाथरस। वन्य जीव सुरक्षा अभियान के तहत जिले का वन विभाग हरियाली के दुश्मों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। अब तक एक वन भ्रमण के दौरान दर्जन वाहनों को बंद करने के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। सादाबााद व हसायन में टीमों ने चार अवैध आरा मशीनों को बंद कराया। टीटीजेड क्षेत्र में अवैध कटान को रोकने के लिए लगातार टीमें गश्त कर रही है। हर रोज अभियान के तहत हो रही कार्यवाही की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
हाथरस जिला टीटीजेड में आता है। साल दर साल शासन स्तर पौधरोपण पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। अब शासन स्तर से आठ अप्रैल से आठ मई तक वन्य जीव सुरक्षा माह के तहत जिलेभर में टीमें गश्त कर रही है। वन विभाग कार्यालय में कमांड सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर से हर रोज मुख्यालय को कार्यवाही की रिपोर्ट भेजी जा रही है। डीएफओ डॉक्टर सीपी सिंह ने हसायन क्षेत्र में तीन अवैध आरा मशीनों को उखड़वाने के साथ मशीनों को व लकडी को कब्जे में लिया। इसके अलावा सादाबाद में एक मशीन को उखाड़ा गया। वहीं शहर के नहरोई में छूट व प्रतिबंधित प्रजातियों के एक दर्जन पेड़ों के कटाने के मामले में तीन लोगों पर विधिक कार्यवाही की गई। इसके अलावा अलग अलग स्थानों पर वन भ्रमण के तहत एक दर्जन विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी से लदे एक दर्जन वाहनों को सीज करते हुए लकडी को कब्जे में लिया। शनिवार को सादाबाद क्षेत्र में अवैध कटाने करने वालों पर कार्यवाही की गई। यह अभियान आठ मई तक लगतार जारी रहेगा।
वर्जन
वन्य जीव सुरक्षा माह के तहत एक प्रतिबंधित लकडी के साथ एक दर्जन वाहनों को बंद करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। चार अवैध आरा मशीनों को बंद कराया। अवैध कटाने करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।- सीपी सिंह, डीएफओ हाथरस।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।