खेलो इंडिया : तीरंदाजी के लिए तैयार होंगे 30 से ज्यादा टारगेट
खेलो इंडिया का लोगो लगाएं 4-7 मई को सैंडिस मैदान में होगी तीरंदाजी प्रतियोगिता

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भागलपुर की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत तीरंदाजी और बैडमिंटन की प्रतियोगिता होगी। इसके लिए आयोजन स्थल पर जोरशोर से तैयारियां चल रही है। 4 से 7 मई तक सैंडिस कंपाउंड के बाहरी मैदान में तीरंदाजी की प्रतियोगिता होगी, जबकि 10 से 13 मई तक बैडमिंटन की प्रतियोगिता इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित होगी। तीरंदाजी के लिए कोर्ट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। तकनीकी पदाधिकारियों के मुताबिक विभिन्न वर्गों में 30 से ज्यादा तीरंदाजी कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। जो राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाले होंगे।
इसके अलावा इस प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के लिए चेजिंग रूम, ऑफिशियल के लिए रूम, खिलाड़ियों के बैठने के लिए जगह, दर्शक दीर्घा का निर्माण, खेल स्थल की घेराबंदी, शौचालय और आदि की भी व्यवस्था की जा रही है। मैदान को तैयार कराने के लिए मुख्यालय की टीम पहुंची है, ताकि मानकों का पूरी तरह से ध्यान रखा जा सके। इस खेल में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शिरकत कर सकते हैं। उनके रहने और खाने पीने का इंतजाम भी मुख्यालय की निगरानी में किया जा रहा है।
होर्डिंग से पटा शहर
पूरे शहर में खेलो इंडिया की थीम्स पर बना कटआउट लगाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग डिजाइन के होर्डिंग्स तैयार कराए गए हैं। विशेष रूप से सैंडिस कंपाउंड के चारों ओर खंभों पर इसे लगाने का काम चल रहा है, साथ ही शहर के मुख्य चौराहों पर बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। जबकि बैडमिंटन की प्रतियोगिता के लिए इंडोर मल्टीपर्पस हॉल में सेंट्रलाइज्ड एसी लगाने का काम तेजी से चल रहा है। वहां भी खिलाड़ियों की प्रैक्टिस सहित मुख्य खेल के लिए 7 कोर्ट तैयार कराए जा रहे हैं। वे कोर्ट भी अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वालों होंगे।
जिला खेल पदाधिकारी जय जयनारायण कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाले कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यालय की तकनीकी टीम भी इसकी निगरानी कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।