sex therapist suggests 5 foods for stamina erectile dysfunction thick semen and power Nill sperms सेक्स थेरपिस्ट ने बताए ये 5 फूड्स जो पुरुषों की कई समस्याओं का हैं सॉलिड इलाज
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसेक्स थेरपिस्ट ने बताए ये 5 फूड्स जो पुरुषों की कई समस्याओं का हैं सॉलिड इलाज

सेक्स थेरपिस्ट ने बताए ये 5 फूड्स जो पुरुषों की कई समस्याओं का हैं सॉलिड इलाज

सेक्स से जुड़ी समस्याओं के लिए लोग अक्सर एक्सपर्ट्स के पास जाने से कतराते हैं। इसके लिए वे गूगल पर समाधान खोजने लगते हैं। अब सेक्स थेरपिस्ट ने कुछ फूड्स बताए हैं जो कई चीजों में फायदा कर सकते हैं।

Kajal SharmaWed, 18 June 2025 02:43 PM
1/7

घर में छिपा है समाधान

पुरुषों की सेक्स समस्याओं से जुड़े सवालों के कई तरह के जवाब आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे। हालांकि हेल्थ की किसी भी प्रॉब्लम का समाधान चाहिए तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। यहां सेक्स थेरपिस्ट ने कुछ फूड्स बताए हैं जो पुरुषों की कई प्रॉब्लम्स के लिए रामबाण हो सकते हैं।

2/7

अगर हैं ये दिक्कतें…

साइकोलॉजिस्ट और सेक्स थेरपिस्ट डॉक्टर नेहा मेहता ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लोगों के लिए कई उपयोगी टिप्स दे रखे हैं। उन्होंने बताया कि फर्टिलिटी से जुड़ी कई समस्याओं की वजह जिंक की कमी हो सकती है। स्पर्म नहीं बन रहा है, निल हो गया है, मोटिलिटी में दिक्कत है, सीमन पतला है या खत्म हो रहा है, बेडरूम में एनर्जी नहीं है या एक्स्ट्रा टाइम चाहिए तो आप जिंक ले सकते हैं। इतना ही नहीं इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या के लिए भी उन्होंने जिंक रेकमेंड किया और इसके सोर्स बताए।

3/7

कद्दू के बीज

जिंक मेल सेक्स हॉरमोन टेस्टोस्टेरॉन के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है। कद्दू के बीज इसका अच्छा सोर्स हैं। जिंक की कमी सेक्स की इच्छा कम करती है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन की वजह भी हो सकती है।

4/7

नट्स

नट्स जैसे अखरोट, बादाम और काजू भी जिंक के अच्छे सोर्स हैं। डॉक्टर ने सलाह दी है कि इनमें से एक ही चीज खाना पर्याप्त है।

5/7

अंडे

अंडे में जिंक पाया जाता है। अगर आप नॉन वेजेटेरियन खाते हैं तो ओयस्टर्स सबसे बढ़िया सोर्स हैं।

6/7

डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही और पनीर भी जिंक के अच्छे सोर्स होते हैं। किसी ना किसी रूप में इन्हें खाना भी आसान होता है। जिंक ब्लड फ्लो बढ़ाता है जिसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए अच्छा माना जाता है।

7/7

तरबूज

डॉक्टर नेहा ने सेक्स पावर बढ़ाने वाले फलों में सबसे ऊपर तरबूज को रखा। तरबूज में एल सिट्रूलिन होता है जो कि एल आर्जनिन में बदलता है जो कि इरेक्शन में उपयोगी है।