बॉलीवुड एक्टर्स के पुश्तैनी घर आज भी पाकिस्तान में मौजूद हैं, जो ऐतिहासिक धरोहर के रूप में देखे जाते हैं। कुछ घरों को संरक्षित किया गया है, जबकि कुछ समय के साथ बदल चुके हैं।
गोविंदा के पूर्वज पाकिस्तान के गुजरांवाला में रहते थे। उनके पिता अरुण आहूजा का जन्म भी वहीं हुआ था। ये एक शानदार हवेली थी जिसके दरवाजे और दीवारों पर शानदार काम हुआ था। इस घर को पंजाबी शैली में बनाया गया था।
शाहरुख खान के पिता ताज मोहम्मद खान पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में रहते थे। उनका पुश्तैनी घर और दुकान अभी भी वहां मौजूद है और परिवार से जुड़े लोग इसे देखने आते हैं। यह घर पुराने इस्लामिक आर्किटेक्चर से बना हुआ है और आज भी इसकी ऐतिहासिक बनावट को काफी हद तक बरकरार रखा गया है। किंग खान और दिलीप कुमार का घर आस-पास हुआ करता था।
रणबीर कपूर के दादा राज कपूर का पुश्तैनी घर पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में स्थित है। इसे 'कपूर हवेली' कहा जाता है। यह हवेली कई मंजिला और बड़े दरवाजों वाली ऐतिहासिक इमारत है, जिसे उनके परदादा ने बनवाया था। पाकिस्तान सरकार ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया है और इसे म्यूजियम में बदलने की योजना पर काम कर रही है
दिलीप कुमार उर्फ यूसुफ खान का पुश्तैनी घर भी पेशावर में स्थित है, जो कपूर हवेली के पास ही है। यह घर करीब 100 साल पुराना है और लकड़ी और पत्थरों से बनी एक पारंपरिक पेशावरी हवेली है। पाकिस्तान सरकार ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया है और हालांकि, सरकार की तरफ से देखभाल नहीं की गई। घर के ढहने की खबर सामने आई थी।
मनोज कुमार का जन्म पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था। उनका घर अब स्थानीय प्रशासन की देखरेख में है, हालांकि समय के साथ इसमें बदलाव आ चुके हैं। यह घर ब्रिटिशकालीन निर्माण शैली का उदाहरण है और इसमें ऊंची छतें व बड़े हॉल बने हुए हैं।
संजय दत्त के पिता सुनील दत्त उर्फ बलराज दत्त का जन्म पाकिस्तान के झेलम जिले में हुआ था। उनका पुश्तैनी घर आज भी वहां मौजूद है, हालांकि इसे अब स्थानीय निवासी इस्तेमाल करते हैं। यह मिट्टी की ईंटों और लकड़ी से बना एक साधारण लेकिन मजबूत घर था। ये घर के कमरे की एक तस्वीर है। एक्टर की मां नरगिस दत्त भी पाकिस्तान के रावलपिंडी की रहने वाली थीं।
देव आनंद का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जो अब पाकिस्तान में है, में हुआ था। उनका पुश्तैनी घर अब भी वहां मौजूद है, लेकिन उसमें स्थानीय लोग रह रहे हैं। यह ब्रिटिशकालीन बंगले के रूप में बना था, जिसमें सुंदर बगीचे और बड़े बरामदे हुआ करते थे।
गीतकार और फिल्म डायरेक्टर गुलजार साहब का जन्म पाकिस्तान के झेलम जिले के दीना गांव में हुआ था। उनका घर आज भी वहां मौजूद है और इसे हेरिटेज साइट में बदलने की मांग की गई है। यह मिट्टी की दीवारों और लकड़ी के दरवाजों वाला साधारण घर था। ये तस्वीर मिर्ज़ा बेग ने खींची थी।
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का परिवार भी पाकिस्तान से ताल्लुक रखता था। उनका पुश्तैनी घर पेशावर में स्थित था, जो एक विशाल हवेली थी। इसमें लकड़ी के बड़े दरवाजे, ऊंची छतें और नक्काशीदार बालकनी थीं, जो इसकी खासियत को दर्शाती थीं। हालांकि, समय के साथ इसमें काफी बदलाव आ चुके हैं।