Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsPolice Arrest Man for Rape Under False Marriage Pretense in Shamli

युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

भगवानपुर। शादी का झांसा देखकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। परिवार के लोगो द्वारा घर मे घुस कर मारपीट क

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSun, 23 Feb 2025 04:01 PM
share Share
Follow Us on
युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देखकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। परिवार के लोगों द्वारा घर में घुस कर मारपीट करने वाले लोगों की धर पकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे एक ग्रामीण ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर उसकी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। साथ ही आरोपी के चार परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके परिजनों पर केस दर्ज कर लिया था। शनिवार रात को पुलिस ने आरोपी नासिर निवासी गजरपुर थाना झिझाना जनपद शामली हाल निवासी कस्बा क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मारपीट करने वाले अन्य चार लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जबकि पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करने वाले अन्य चारों लोगों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें