Hindi Newsगैलरीमनोरंजनअक्षय खन्ना से पहले बॉलीवुड के ये एक्टर बने मुगल शासक, फैंस के दिलों पर छोड़ी गहरी छाप

अक्षय खन्ना से पहले बॉलीवुड के ये एक्टर बने मुगल शासक, फैंस के दिलों पर छोड़ी गहरी छाप

  •  विकी कौशल की फिल्म छावा में अक्षय खन्ना मुगल शासक औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। उनका ट्रान्सफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान है। आइए इस बीच जानते हैं बॉलीवुड के किन -किन सितारों ने पर्दे पर निभाया मुगल शासकों का किरदार।

Harshita PandeyWed, 12 Feb 2025 04:53 PM
1/10

विकी कौशल और अक्षय खन्ना

विकी कौशल की फिल्म छावा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विकी कौशल मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, अक्षय खन्ना फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाते नजर आएंगे।

2/10

इन एक्टर्स ने निभाया मुगल शासकों का किरदार

अक्षय खन्ना छावा में औरंगजेब का किरदार निभाते नजर आएंगे। अक्षय खन्ना का ट्रान्सफॉर्मेशन देख फैंस हैरान हैं। लोग उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस बीच जानते हैं बॉलीवुड के और किन बड़े स्टार्स ने निभाया मुगल शासकों का किरदार।

3/10

अशोक कुमार

दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार ने साल 1945 में महबूब खान द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म हुमायूं में बादशाह नसीरुद्दीन हुमायूं की भूमिका निभाई थी।

4/10

पृथ्वीराज कपूर

पृथ्वीराज कपूर ने साल 1960 में आई फिल्म मुगल-ए-आजम में मुगल शासक अकबर का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है।

5/10

प्रदीप कुमार

1963 में आई फिल्म ताज महल में एक्टर प्रदीप कुमार ने मुगल शासक शाहजहां का किरदार निभाया था।

6/10

ओम पुरी

श्याम बेनेगल का सीरियल भारत एक खोज में ओम पुरी ने औरंगजेब का किरदार निभाया था।

7/10

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने फिल्म जोधा-अकबर ने अकबर का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया था।

8/10

कबीर बेदी

ताज महल: एन इटरनल लव स्टोरी में कबीर बेदी ने मुगल शासक शाहजहां का किरदार निभाया था।

9/10

आशुतोष राणा

साल 2021 में आई वेब सीरीज छत्रसाल में एक्टर आशुतोष राणा ने औरंगजेब का किरदार निभाया था।

10/10

नसीरुद्दीन शाह

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने साल 2023 में आई सीरीज ताज में अकबर का किरदार निभाया था।