Ministry Plans to Educate New Artists on Intellectual Property Rights बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में शिक्षित करेगा संस्कृति मंत्रालय, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMinistry Plans to Educate New Artists on Intellectual Property Rights

बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में शिक्षित करेगा संस्कृति मंत्रालय

संस्कृति मंत्रालय नए कलाकारों को बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में शिक्षित करने की योजना बना रहा है। इसके लिए विशेष प्रकोष्ठ विकसित करने और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति सचिव ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 April 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में शिक्षित करेगा संस्कृति मंत्रालय

नई दिल्ली, एजेंसी संस्कृति मंत्रालय नए कलाकारों को बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में शिक्षित करने की योजना बना रहा है। उसके लिए वह विभिन्न केंद्रों, अकादमी व अन्य इकाइयों में विशेष प्रकोष्ठ विकसित करने पर विचार कर रहा है।

केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने बौद्धिक संपदा व संगीत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रालय परंपरागत वाद्य यंत्रों के लिए जीआई पंजीकरण लेने के लिए भी कोशिश कर रहा है। फिक्की की ओर से आयोजित समारोह में अग्रवाल ने कहा कि मंत्रालय विभिन्न सांस्कृतिक केंद्रों, कला ग्रामों व विभिन्न अकादमी में विशेष प्रकोष्ठ विकसित करने की योजना बना रहा है जो नए कलाकारों को बौद्धिक संपदा पंजीकरण में मदद करेगा। उसके लिए विभिन्न कार्यशालाओं का संचालन किया जाएगा जिन्हें मुख्य रूप से क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने की योजना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।