लिवर में पानी भरने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, अनदेखा करने पर बढ़ती है परेशानी What Are the symptoms of fluid in the liver, हेल्थ टिप्स - Hindustan

लिवर में पानी भरने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, अनदेखा करने पर बढ़ती है परेशानी

लिवर से जुड़ी परेशानियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग इन दिनों लिवर में पानी भरने की समस्या से परेशान है। ऐसे में इस आर्टिकल में जानिए लिवर में फ्लूइड भरने के लक्षण।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 09:21 AM
share Share
Follow Us on
लिवर में पानी भरने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, अनदेखा करने पर बढ़ती है परेशानी

अगर बीमारी के शुरुआती लक्षणों को समझ लिया जाए तो समस्या को गंभीर होने से बचाया जा सकता है। हालांकि, अक्सर लोग परेशानी होने पर शुरुआती लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं। जिसकी वजह से समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है। लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है। यह खून को साफ करता है और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाए रखता है। अगर लिवर में गड़बड़ी हो जाती है तो फिर शरीर का पूरी सिस्टम बिगड़ जाता है। इन दिनों बहुत से लोग लिवर से जुड़ी परेशानियों को इग्नोर करते हैं। भारत में अधिकतर लोग फैटी लिवर से जूझ रहे हैं और क्योंकि ये समस्या कॉमन हो गई है इसलिए कुछ लोग इसे मामूली समझते हैं। जबकि इस छोटी सी समस्या की वजह से परेशानी बड़ी हो सकती है। कुछ लोगों को लिवर में पानी भरने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम यहां लिवर में पानी भरने पर शरीर में दिखने वाले लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

लिवर में पानी भरने के लक्षण

1) पेट में पानी भरने पर पेट के आकार में बदलाव दिखने लगता है। अक्सर इस समस्या की वजह से सूजन या पेट फैला हुआ दिखता है।

2) फ्लूयड रिटेंशन के कारण तेजी से वजन बढ़ने लगता है।

3) जब लिवर में पानी भरा होता है तो पेट में दबाव, दर्द या भरा हुआ महसूस होता है।

4) फ्लूयड का जमाव डायाफ्राम पर दबाव डाल सकता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

5) फ्लूयड भरने पर जल्दी पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है और भूख कम लगती है।

6) इस समस्या की वजह से थकावट का एहसास भी हो सकता है।

7) लिवर में पानी भरने पर उल्टी, सीने में जलन और टखनों या निचले पैरों में सूजन भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:यूरिन इंफेक्शन होने पर दिखें ये 6 लक्षण तो समझ लें गंभीर है समस्या
ये भी पढ़ें:दीपिका कक्कड़ हुईं स्टेज 2 लिवर कैंसर का शिकार, पहचानें लक्षण और इसके कारण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।