Eid-ul-Azha Celebrated Peacefully in Chandwara with Community Unity चंदवारा में शांति और सौहार्द के साथ बकरीद संपन्न, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsEid-ul-Azha Celebrated Peacefully in Chandwara with Community Unity

चंदवारा में शांति और सौहार्द के साथ बकरीद संपन्न

चंदवारा में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में नमाज अदा की और अमन की दुआ मांगी। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई देते रहे। शांति व्यवस्था...

Sat, 7 June 2025 08:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share
चंदवारा में शांति और सौहार्द के साथ बकरीद संपन्न

चंदवारा। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-अजहा(बकरीद) का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से हीं मस्जिदों व इदगाहों में नमाज अदाकर अमन-चैन की दुआ मांगी। प्रखंड के पिपराही, चिलोडीह, ढाब थाम आदि जगहों के मस्जिद व इर्दगाहों में सुबह से हीं ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी है। वहीं शांति व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी के रूप में तैनात चंदवारा सीओ अशोक कुमार भारती, थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार समेत पुलिस बल के जवान पूरे का जायजा लेते नजर आये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।