Young Man Injured in Road Accident near Ahilyapur Jharkhand सड़क दुर्घटना में युवक घायल, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsYoung Man Injured in Road Accident near Ahilyapur Jharkhand

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग पर चिकनियाबाद मोड़ के पास शनिवार शाम एक युवक, शिव शंकर यादव, सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे 108 एम्बुलेंस से गांडेय सीएचसी...

Sun, 8 June 2025 03:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
सड़क दुर्घटना में युवक घायल

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग स्थित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकनियाबाद मोड़ के समीप शनिवार शाम सडक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के दलदला गांव निवासी 40 वर्षीय शिव शंकर यादव के रुप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से गांडेय सीएचसी पहुंचाया गया। गांडेय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, उक्त युवक अपनी बाइक से गांडेय थाना क्षेत्र के चरघरा गांव अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपना घर जा रहा था।

इसी बीच घुमावदार मोड़ रहने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।