Like making Hafiz Saeed the messiah of peace Priyanka Chaturvedi taunts Pakistan new role in the UN हाफिज सईद को शांति का मसीहा बनाने जैसा, UN में पाकिस्तान के नए रोल पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsLike making Hafiz Saeed the messiah of peace Priyanka Chaturvedi taunts Pakistan new role in the UN

हाफिज सईद को शांति का मसीहा बनाने जैसा, UN में पाकिस्तान के नए रोल पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज

operation sindoor: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जर्मनी पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि दुनिया जानती है कि पाकिस्तान में 52 नामित आतंकी रहते हैं। उसके बाद भी यह हाल हैं। भारत ने लगातार अधर्म को हराकर धर्म की स्थापना की है और आगे भी करता रहेगा।

Sun, 8 June 2025 12:24 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
हाफिज सईद को शांति का मसीहा बनाने जैसा, UN में पाकिस्तान के नए रोल पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज

Priyanka Chaturvedi taunts Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौरे पर गई शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने यूएन को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि इन्होंने पाकिस्तान को आतंक को खत्म करने की जिम्मेदारी दी है। यह ठीक उसी तरह है जैसे मसूद अजहर और हाफिज सईद को आप शांति का मसीहा या प्रोफेसर बनने के लिए कह दें। यह बात सभी को मालूम है कि पाकिस्तान में 52 नामित आतंकवादी रहते हैं, इसके बाद भी ऐसा कदम उठाया गया।

जर्मनी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए शिवसेना सांसद ने कहा,"पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य बन गया है। आप सभी को यह बात पता है कि पाकिस्तान में 52 नामित आतंकी रह रहे हैं.. लेकिन देखिए उन्हें आतंकवाद के खिलाफ अभियान का उप प्रमुख बनाया गया है.. यह ठीक वैसा ही है जैसे मसूहद अजहर और हाफिज सईद को शांति का मसीहा या प्रोफेसर बना दिया जाए.. हमें इस बात पर सवाल उठाना चाहिए.. इनकी वजह से पूरी दुनिया परेशान है।"

प्रियंका ने कहा, "भारत के बारे में कहा जाता है कि भारत एक सहिष्णु देश है। हां, हम हैं सहिष्णु क्योंकि हम महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध की धरती से आते हैं.. लेकिन मैं याद दिला दूं कि हम श्रीकृष्ण की धरती से भी आते हैं। जहां कहीं भी अधर्म होगा.. हम उसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.. बिना किसी हिचकिचाहट के आतंकवाद का जवाब देंगे।"

आपको बता दें कि पाकिस्तान को 2025-26 के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही उसे 2025 में तालिबान प्रतिबंध समिति और 15 देशों के संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद रोधी समिति की अध्यक्षता दी गई है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।