delhi weather latest forecast no heatave extreme heat dust storm gusty winds temperature rise imd all updates उमस के साथ पारा हाई,दिल्ली में गर्मी ले रही कड़ा इम्तेहान,आगे मिलेगी राहत?, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather latest forecast no heatave extreme heat dust storm gusty winds temperature rise imd all updates

उमस के साथ पारा हाई,दिल्ली में गर्मी ले रही कड़ा इम्तेहान,आगे मिलेगी राहत?

मौसम विभाग ने 13 जून तक तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। शनिवार को आया नगर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच खराब वायु गुणवत्ता के कारण ग्रैप के पहले चरण की पाबंदियां लागू कर दी गईं।

Sun, 8 June 2025 06:15 AMUtkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
उमस के साथ पारा हाई,दिल्ली में गर्मी ले रही कड़ा इम्तेहान,आगे मिलेगी राहत?

राजधानी दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। तेज धूप,उमस और तापमान में बढ़ोतरी के संकेत तेज गर्मी की आशंका जता रहे हैं। शनिवार को दिन भर लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने फिलहाल इस स्थिति में किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 13 जून तक तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। शनिवार को आया नगर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच खराब वायु गुणवत्ता के कारण ग्रैप के पहले चरण की पाबंदियां लागू कर दी गईं।

आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज पारा 40 के पार रहेगा। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। आज मौसम साफ रहेगा,धूल भरी आंधी चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

आगे के मौसम पर एक नजर

दिल्ली में 9 जून से 13 जून के बीच के मौसम पर भी नजर डाल लेते हैं। 9 जून यानी सोमवार को अधिकतम पारा 41-43 तो वहीं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहेगा। आसमान साफ रहेगा,लेकिन 30 की स्पीड से धूल भरी आंधी चलेगी। किसी दिन आंशिक तौर पर बादल भी छाए रहेंगे। दिल्लीवालों के लि राहत की बात यह है कि किसी भी तरह के कोई हीटवेव की सूचना नहीं है।

पड़ोसी राज्यों का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा,पंजाब की भी बात कर लेते हैं। पंजाब में 9 जून से 11 जून तक प्रचंड लू की चेतावनी है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यही हाल कमोबेश हरियाणा का भी है जहां लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है।