Eid-ul-Azha Celebrated with Harmony and Unity in Sardhana ईद की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने की अमनो अमान की दुआएं, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsEid-ul-Azha Celebrated with Harmony and Unity in Sardhana

ईद की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने की अमनो अमान की दुआएं

Meerut News - सरधना में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की गई। मुफ्ति शाकिर ने नमाज पढ़ाई और त्याग, समर्पण का संदेश दिया। विधायक अतुल प्रधान ने भी लोगों को ईद की...

Sun, 8 June 2025 03:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
ईद की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने की अमनो अमान की दुआएं

सरधना। शनिवार को नगर तथा देहात क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर की मस्जिदों और ईदगाह में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी लोगों ने देश में तरक्की आए व अमनो अमान कायम रहे इसके लिए विशेष रूप से दुआएं की। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा। नमाज शांतिपूर्वक अदा होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। सरधना की ईदगाह में शहर काजी मुफ्ति शाकिर ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व उन्होंने तकरीर करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा हमें त्याग, समर्पण और खुद की बुराइयों को कुर्बान करने का पैगाम देता है।

कुर्बानी का असल मकसद तभी पूरा होगा जब हम अपने अंदर की बुराइयों को भी कुर्बान करें। उसके बाद उन्होंने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारा व अमनो अमान कायम रहे इसके लिए विशेष रूप से दुआ कराई। इसके बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। सरधना विधायक अतुल प्रधान भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार इंसानियत, त्याग और एकता का प्रतीक है। सभी को मिल जुलकर समाज में अमन और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने भी नगर में गश्त कर हर गतिविधि पर नगर बनाए रखी। त्योहार शांतिपूर्वक निपटने पर सभी ने राहत की सांस ली। ईदगाह में एसडीएम दीक्षा जोशी, सीओ संजय कुमार जायसवाल, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह मौजूद रहे। ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी का अभार जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।