Labor Inspector Arvind Kumar Inspects Hotels and Establishments for Minimum Wage Compliance in Chatra श्रम अधीक्षक ने होटलों, प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, दी चेतावनी, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsLabor Inspector Arvind Kumar Inspects Hotels and Establishments for Minimum Wage Compliance in Chatra

श्रम अधीक्षक ने होटलों, प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, दी चेतावनी

श्रम अधीक्षक ने होटलों, प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, दी चेतावनीश्रम अधीक्षक ने होटलों, प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, दी चेतावनीश्रम अधीक्षक ने होटल

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराWed, 30 April 2025 11:56 PM
share Share
Follow Us on
श्रम अधीक्षक ने होटलों, प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, दी चेतावनी

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रम कानून के तहत आये नये नियमों को लागू कराने को लेकर श्रम अधीक्षक अरविन्द कुमार बुधवार को शहर के विभिन्न होटलों और संस्थाओं व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे होटल द बेस्ट, पूजा होटल, अमर आनन्द हीरो शो रूम, अर्णव बजाज शो रूम, टीवीएस शो रूम, आदित्य विजन आदि स्थानों पर पहुंचे और वहां काम कर रहे लोगों की जानकारी ली। साथ ही प्रतिस्थानों में कार्यरत कामगारों का ब्यान भी लिया गया। श्रम अधीक्षक ने बताया कि प्रतिष्ठानों में जायजा लेने के बाद पता चला कि यहां काम कर रहे लोगों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 से पालन करवाया जाएगा, साथ ही इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है। मजदूरी जितना निर्धारित है, वही मजदूरी यहां काम करने वालों को मिलने की बात कही। श्रम अधीक्षक के साथ प्रधान लिपिक दीपक कुमार, करण कुमार, रिंकु कुमार और रवि कुमार भी साथ थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।