RR vs MI Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से करारी शिकस्त दी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 217 रन बनाए, इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 16.1 ओवर में 117 रन बना सकी। मुंबई इंडियंस ने जयपुर में 2012 के बाद पहली जीत दर्ज की है। इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम सातवीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।
218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवाया। दीपक चाहर को पहली सफलता मिली। दूसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल (13) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नितीश राणा 11 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रियान पराग 8 गेंद में 16 और शिमरन हेटमायर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। शुभम दुबे 9 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल 11 गेंद में 11 रन बनाकर लौटे। महीश तीक्षणा 9 गेंद में दो रन बना सके। जोफ्रा आर्चर ने 27 गेंद में 30 रन बनाए, वह राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट-कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार शुरुआत की। पावरप्ले में टीम ने बिना विकेट गंवाए 58 रन बनाए। रिकल्टन ने 29 गेंद में अर्धशतक लगाया है। रोहित शर्मा ने 31 गेंद में 50 रन पूरे किए। रिकल्टन 38 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और रिकल्टन के बीच पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 53 रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 48) रन बनाए। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में छह चौके ओर एक छक्के की मदद से (नाबाद 48) रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के लिए महीश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया।
Rajasthan Royals: 117/10 (16.1)
Mumbai Indians: 217/2 (20)
1 May 2025, 11:31:06 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार इंडियन प्रीमियर लीग के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौर से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। राजस्थान ने जारी सीजन में आठवां मुकाबला गंवाया।
1 May 2025, 11:08:13 PM IST
RR vs MI live score: मुंबई ने राजस्थान को हराया
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराया। 13 साल बाद जयपुर में मुंबई ने जीत हासिल की।
1 May 2025, 10:56:46 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान ने 14 ओवर में बनाए 111 रन
RR vs MI live score: राजस्थआान रॉयल्स ने 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 36 गेंद में 107 रन चाहिए।
1 May 2025, 10:51:27 PM IST
RR vs MI live score: कर्ण ने कार्तिकेय को किया आउट
RR vs MI live score: कर्ण शर्मा ने कार्तिकेय को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। राजस्थान ने नौ विकेट गंवा दिया है।
1 May 2025, 10:46:10 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स का आठवां विकेट गिरा
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स को 12वें ओवर में आठवां झटका लगा है। तीक्षणा 9 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए।
1 May 2025, 10:38:48 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 136 रन
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 60 गेंद में 136 रन चाहिए। आर्चर 8 और तीक्षणा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
1 May 2025, 10:30:48 PM IST
RR vs MI live score: ध्रुव जुरेल हुए आउट
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स ने नौवें ओवर में ही सातवां विकेट गंवा दिया है। ध्रुव जुरेल 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए।
1 May 2025, 10:21:41 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान का छठा विकेट गिर
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स को आठवें ओवर में शुभम के रूप में झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने उन्हें आउट किया।
1 May 2025, 10:05:23 PM IST
RR vs MI live score: जसप्रीत बुमराह हैट्रिक से चूके
RR vs MI live score: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में राजस्थान को डबल झटके दिए। उन्होंने चौथी गेंद पर रियान पराग और पांचवीं गेंद पर शिमरन हेटमायर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
1 May 2025, 09:47:56 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स को दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 6 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
1 May 2025, 09:43:05 PM IST
RR vs MI live score: दीपक चाहर ने वैभव को भेजा पवेलियन
RR vs MI live score: दीपक चाहर ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। वैभव दो ही गेंद खेल सके। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
1 May 2025, 09:27:41 PM IST
RR vs MI live score: मुंबई ने राजस्थान को दिया 218 रनों का लक्ष्य
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए हैं। मुंबई की ओर से रोहित और रिकल्टन ने अर्धशतक लगाया।
1 May 2025, 09:17:57 PM IST
RR vs MI live score: मुंबई ने 19 ओवर में बनाए 204 रन
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में दो विकेट खोकर 204 रन बनाए हैं। हार्दिक 42 और सूर्यकुमार 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1 May 2025, 09:06:50 PM IST
RR vs MI live score: हार्दिक-सूर्यकुमार ने पारी को संभाला
RR vs MI live score: हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने गियर बदले हैं। दोनों के बीच 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
1 May 2025, 08:51:20 PM IST
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में बनाए 146 रन
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर 146 रन बना लिए हैं। हार्दिक 10 और सूर्यकुमार 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1 May 2025, 08:40:26 PM IST
RR vs MI live score: रियान पराग ने रोहित शर्मा को किया आउट
RR vs MI live score: रियान पराग ने मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित शर्मा 36 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रोहित ने 9 चौके लगाए।
1 May 2025, 08:37:34 PM IST
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस को 12वें ओवर में पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन 38 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। तीक्षणा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
1 May 2025, 08:33:19 PM IST
RR vs MI live score: रोहित शर्मा ने ठोका अर्धशतक
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 31 गेंद में अर्धशतक लगाया है।
1 May 2025, 08:24:17 PM IST
RR vs MI live score: रिकल्टन ने लगाई फिफ्टी
RR vs MI live score: रयान रिकल्टन ने छक्का लगाकर 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी में वह 6 चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं।
1 May 2025, 08:07:09 PM IST
RR vs MI live score: पावरप्ले में मुंबई ने बनाए 58 रन
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और रिकल्टन की दमदार पारी की बदौलत पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 58 रन बनाए हैं। रोहित 26 और रिकल्टन 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1 May 2025, 07:58:18 PM IST
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने पांच ओवर में बनाए 45 रन
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 45 रन बना लिए हैं। टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। रोहित और रिकल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।
1 May 2025, 07:45:34 PM IST
RR vs MI live score: रोहित आउट होने से बचे
RR vs MI live score: रोहित शर्मा दूसरे ओवर में आउट होने से बचे हैं। फजहलक के ओवर की पांचवीं गेंद पर फील्ड अंपायर ने रोहित को एलबीडब्ल्यू आउट दिया। हालांकि रोहित ने आखिरी समय में रिव्यू लेकर खुद को आउट होने से बचाया। रिप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई है।
1 May 2025, 07:37:59 PM IST
RR vs MI live score: धूल भरी आंधी के कारण रुका मैच
RR vs MI live score: सवाई मानसिंह स्टेडियम में धूल भरी आंधी के कारण मैच कुछ देर के लिए रुका। स्टेडियम में काफी तेज गति से हवाएं चल रही हैं।
1 May 2025, 07:12:28 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी
1 May 2025, 07:10:55 PM IST
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
1 May 2025, 07:05:32 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जयपुर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
1 May 2025, 06:56:26 PM IST
RR vs MI live score: कुछ देर में होगा राजस्थान बनाम मुंबई मैच के लिए टॉस
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए टॉस कुछ देर में होगा।
1 May 2025, 06:42:00 PM IST
RR vs MI live score: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें
RR vs MI live score: बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ के तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह का सामना करने वाले हैं, इस भिड़ंत पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। वैभव बोल्ट का भी सामना करते हुए दिखेंगे। वैभव ने पिछले मैच में धमाकेदार शतक लगाया था और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
1 May 2025, 06:19:30 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स का नहीं चला जादू
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी है। राजस्थान ने 10 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ तीन जीत हासिल कर सकी है। टीम को सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अगर टीमएक मैच और हारती है तो उसके लिए प्लेऑफ के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे।
1 May 2025, 05:50:28 PM IST
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने की दमदार वापसी
RR vs MI live score: हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने जारी सीजन में खराब शुरुआत के बाद दमदार वापसी की है। शुरुआती पांच मैचों में मुंबई को सिर्फ एक जीत हाथ लगी थी लेकिन पिछले 5 मैचों में टीम ने जीत दर्ज करके खुद को प्लेऑफ के करीब पहुंचा दिया है।
1 May 2025, 04:57:35 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स टीम
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, नितीश राणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा, जोफ्रा आर्चर।
1 May 2025, 04:20:17 PM IST
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस स्क्वॉड
RR vs MI live score: मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, लिज़ाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान।
1 May 2025, 03:41:43 PM IST
RR vs MI live score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
RR vs MI live score: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 50वां मैच गुरुवार को खेला जाएगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।