सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में बने नंबर-1, जानें विराट कोहली कितने पीछे; पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है। वह 11 मैचों में 475 रनों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List: राजस्थान रॉयल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। MI के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने RR के खिलाफ 23 गेंदों पर 4 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 48* रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के साथ उनके नाम IPL 2025 के 11 मैचों में सबसे अधिक 475 रन हो गए हैं। वहीं पर्पल कैप की लिस्ट में अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड का राज है।
बात IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की करें तो सूर्यकुमार यादव के अलावा टॉप-5 में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल भी है। जायस्वाल के पास इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी पोजिशन को मजबूत करने का मौका था, मगर वह चूक गए। मुंबई के खिलाफ उन्होंने मात्र 13 रन बनाए।
टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल के अलावा साई सुदर्शन, विराट कोहली और जोस बटलर हैं।
IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-
प्लेयर | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s |
सूर्यकुमार यादव | 11 | 475 | 67.86 | 172.73 | 46 | 26 |
साई सुदर्शन | 9 | 456 | 50.67 | 150 | 46 | 16 |
विराट कोहली | 10 | 443 | 63.29 | 138.87 | 39 | 13 |
यशस्वी जयसवाल | 11 | 439 | 43.9 | 154.04 | 41 | 24 |
जोस बटलर | 9 | 406 | 81.2 | 168.46 | 43 | 17 |
निकोलस पूरन | 10 | 404 | 44.89 | 203.02 | 33 | 34 |
शुभमन गिल | 9 | 389 | 48.62 | 156.22 | 38 | 13 |
मिशेल मार्श | 9 | 378 | 42 | 158.82 | 36 | 20 |
केएल राहुल | 9 | 371 | 53 | 146.06 | 29 | 16 |
श्रेयस अय्यर | 10 | 360 | 51.43 | 180.9 | 23 | 25 |
प्रभसिमरन सिंह | 10 | 346 | 34.6 | 165.55 | 39 | 17 |
प्रियांश आर्य | 10 | 346 | 34.6 | 196.59 | 37 | 22 |
एडेन मार्कराम | 10 | 335 | 33.5 | 147.58 | 30 | 15 |
रयान रिकेलटन | 11 | 334 | 33.4 | 153.92 | 42 | 15 |
अजिंक्य रहाणे | 10 | 297 | 37.12 | 149.25 | 28 | 16 |
वहीं बात पर्पल कैप की करें तो मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 3 शिकार किए, इस सीजन इसी के साथ उनके नाम अब कुल 16 विकेट हो गए हैं। बोल्ट लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
टॉप-5 गेंदबाजों की इस लिस्ट में जोश हेजलवुड और ट्रेंट बोल्ट के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा नूर अहमद और खलील अहमद हैं।
IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज
प्लेयर | मैच | विकेट | औसत |
जोश हेज़लवुड | 10 | 18 | 17.28 |
प्रसीद कृष्ण | 9 | 17 | 16.06 |
ट्रेंट बोल्ट | 11 | 16 | 21 |
नूर अहमद | 10 | 15 | 19.2 |
खलील अहमद | 10 | 14 | 22.57 |
मिचेल स्टार्क | 10 | 14 | 26.14 |
वरुण चक्रवर्ती | 10 | 13 | 21.46 |
अर्शदीप सिंह | 10 | 13 | 21.15 |
क्रुणाल पंड्या | 10 | 13 | 21.23 |
हार्दिक पंड्या | 10 | 13 | 18.38 |
हर्षल पटेल | 8 | 13 | 18.77 |
युजवेंद्र चहल | 10 | 13 | 21.08 |
कुलदीप यादव | 10 | 12 | 21.92 |
भुवनेश्वर कुमार | 9 | 12 | 23.67 |
रविश्रीनिवासन साई किशोर | 9 | 12 | 17.67 |