India displaces japan as most preferred stock market in asia shows bofa survey एशिया में भारतीय शेयर बाजार की धूम, BofA सर्वे में है सबसे पसंदीदा, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़India displaces japan as most preferred stock market in asia shows bofa survey

एशिया में भारतीय शेयर बाजार की धूम, BofA सर्वे में है सबसे पसंदीदा

बता दें कि भारतीय बाजार के बेंचमार्क, निफ्टी 50 इंडेक्स ने अपने कई एशियाई समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद पड़ोसी पाकिस्तान के साथ संघर्ष के कारण भारतीय बाजार थोड़ा दबाव महसूस कर रहे थे।

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 May 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
एशिया में भारतीय शेयर बाजार की धूम, BofA सर्वे में है सबसे पसंदीदा

एशिया में भारत सबसे पसंदीदा शेयर बाजार बनकर उभरा है। बैंक ऑफ अमेरिका यानी बोफा (BofA) सिक्योरिटीज के फंड मैनेजर सर्वे के अनुसार भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ यह सबसे पसंदीदा एशियाई शेयर बाजार बन गया है। बता दें कि फरवरी 2025 में भारत एशिया का दूसरा सबसे कम पसंद किया जाने वाला शेयर बाजार था। इसके बाद की यह रिकवरी चौंकाने वाली है।

क्या है सर्वे में

फंड मैनेजर सर्वे में 42% निवेशकों ने कहा कि वे भारत के शेयर बाजार पर अधिक भरोसा करते हैं। इसके बाद जापान के बाजार में 39% लोगों की दिलचस्पी है। वहीं, चीन के लिए 6% लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसमें थाईलैंड का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। 234 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाले कुल 109 पैनलिस्टों ने सर्वेक्षण के सवालों का जवाब दिया। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक रितेश समाधिया सहित अन्य रणनीतिकारों ने 13 मई के एक नोट में लिखा- भारत सर्वाधिक पसंदीदा बाजार के रूप में उभर रहा है। इसे टैरिफ प्रभाव के बाद सप्लाई चेन के पुनर्संरेखण का संभावित लाभार्थी माना जा रहा है। भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर और कंजम्पशन की प्राथमिकता बनी हुई है। इस पर निवेशकों की नजर है।

भारतीय बाजार का हाल

बता दें कि भारतीय बाजार के बेंचमार्क, निफ्टी 50 इंडेक्स ने अपने कई एशियाई समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद पड़ोसी पाकिस्तान के साथ संघर्ष के कारण भारतीय बाजार थोड़ा दबाव महसूस कर रहे थे। अब दोनों देशों ने युद्ध विराम पर सहमति जताई है तो एक बार फिर से बाजार रिकवरी मोड में आ गया है।

भारतीय कंपनियों की पहली तिमाही की आय भी बेहतर संभावनाओं की ओर इशारा कर रही है। सैनफोर्ड सी. बर्नस्टीन के रणनीतिकार वेणुगोपाल गैरे ने एक रिपोर्ट में कहा कि स्थानीय शेयर बाजार साल के अंत तक मौजूदा स्तर से 7.6% और बढ़ सकते हैं। गैरे के मुताबिक हमारा मानना ​​है कि बाजार अच्छी स्थिति में है। उन्होंने लिक्विडिटी में सुधार, टैक्स कटौती और ग्रामीण डिमांड को इसके प्रमुख कारणों में से बताया।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।