भगवान परशुराम से कुरीतियां समाप्त करने का लें संकल्प परशुराम जी के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण महासभा ने निकाला शोभा यात्रा
सहरसा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष डब्बू मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान परशुराम को नमन किया...

सहरसा, नगर संवाददाता। भगवान परशुराम जन्मोत्सव सह अक्षय तृतीया के अवसर पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष डब्बू मिश्रा की अध्यक्षता, मुखिया राहुल झा, रोहित झा, अमित कन्हैया, रौशन मिश्रा के संयोजन और मुखिया बउवा खां,पीयूष रंजन के संचालन में वरिष्ठ संरक्षक मधुकांत झा, सचिव सुमन समाज, वरिष्ठ सदस्य पारस कुमार झा, डॉ एचएस ठाकुर, संजय झा, विवेक विशाल, मनोज मिश्रा, सोहन झा, अनंत झा रौशन,हितेश बउआ, बिमलकांत झा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्री परशुराम को नमन किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्र से किया गया।
महासभा अध्यक्ष डब्बू मिश्रा, रोहित झा, अमित कन्हैया, मनोज मिश्रा के नेतृत्व में बाइक , चार चक्का , रथ, गाजा बाजा के साथ शोभा यात्रा पूरे शहर भ्रमण किया। लाल पीले परिधान में पाग चादर धारण किए शोभा यात्रा में नाच गान करते हुए जय परशुराम का जयकारा लगाते हुए शोभायात्रा मत्स्यगंधा से निकल कर आज़ाद स्मृति स्थल , वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक, डीबी रोड, शंकर चौक, पूरब बाजार, तिवारी चौक, पालिटेक्नीक ढाला, पंचवटी चौक होते हुए वापस मत्स्यगंधा पहुँच कर धन्यवाद ज्ञापन साथ समाप्त हुई। अध्यक्ष ने कहा की भगवान परशुराम जी का पृथ्वी पर आगमन बुराई और अन्याय की समाप्ति के लिए हुआ था। अभी भी हम लोगो में बुराई और कुरीतियां है। जिन्हें समाप्त करने की संकल्प लेनी चाहिए। उनके पदचिन्हों पर चल कर ही एक स्वर्णिम समाज की परिकल्पना की जा सकती है। कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा और अमित कन्हैया ने कहा की सर्व समाज को लेकर चलना ही असली ब्राह्मणत्व है। मौके पर सहरसा जिले के विभिन्न गांव, नगर निगम सहित सुपौल जिले के लोग भी मौजूद थे। मौके पर संरक्षक मंडल के पीयूष रंजन , बउआ ठाकुर, मुकेश झा , एसएन ठाकुर, कौशल किशोर, डॉ कैलाश कुमार मिश्रा, रौशन चौधरी, मनी राज, रघुवंश झा, प्रभाकर मिश्रा, राजा झा, ब्राह्मण महासभा सदस्य सौरभ वत्स , भगवान मिश्रा, नितीश कुमार, सुमन झा , शंकर चौधरी, राहुल बनगांव, हिमांशु , शुभम आनंद, पुनीत आनंद, दर्शन, बिट्टू राय, अजीत,टूनटून राय, गमकी,मिथिलेश झा, खुशी भारद्वाज , कुमदानंद प्रियवर, त्रिपुरारी झा, विकाश मिश्रा, मोनु, आशीष झा, रंजीत खां , कैलाश झा, प्रमोद झा, धनंजय झा, सोनू ठाकुर, धीरज ठाकुर, कुणाल वत्स, बमबम, अभिषेक झा, हर्षवर्धन , आदित्य झा, प्रणव मिश्रा, रौशन झा, गौरव मिश्रा, राजा मिश्रा, सुमित, राज शुक्ला, अंशु झा, टिंकू मैथिल, आदर्श झा,आशीष कुकु, आतिश पांडे,मनीष झा, सूरज, सिद्धु झा, त्रिलोक झा, विवेक झा, मनोहर, विजय झा, मानस झा, गौरव मिश्रा, शुभम, आशीष झा, आशीष मोहन खां, संतोष, जैकी मिश्रा, अनमन झा, विकाश, विकाश मिश्रा, अक्षय अक्की सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।